सांसद संजय राऊत ने विश्वास व्यक्त किया कि, शिवसेना केवल सत्ता पर निर्भर नहीं है, बल्कि उसकी असली ताकत उसके संगठन में निहित है. जिसके कारण पार्टी पराजित नहीं हाेती और फिर से सत्ता में आने की क्षमता काे बरकरार रखती है. पुणे में हुई बैठक में उन्हाेंने कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर अपने काम काे मजबूत करने का आग्रह किया. उन्हाेंने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि, शिवसेना जल्द ही पुणे शहर में पार्टी स्तर पर बदलाव लाएगी.उन्हाेंने आगे कहा कि, मनपा चुनावाें से पहले शिवसेना पार्टी छाेड़ने वाले अधिकांश नगरसेवक चुनाव हार गए थे, निकट भविष्य में चुनाव न हाेने के कारण, यह संगठन का विस्तार करने का अवसर है.
पैनल पद्धति से पार्टी पर पड़ा असर संपर्क प्रमुख सचिन अहीर ने स्वीकार किया कि पुणे चुनावाें में पैनल पद्धति से उन पर असर पड़ा. उन्हाेंने कार्यकर्ताओं से दृढ़ संकल्प के साथ काम करने की अपील की.वहीं वसंत माेरे ने कहा कि, वाेटाें में गिरावट के बावजूद मिला समर्थन सकारात्मक था.शहर प्रमुख संजय माेरे ने कहा कि, हम अंत तक पार्टी काे आगे बढ़ाने कड़ी मेहनत कर रहे हैं और नए जाेश के साथ काम शुरू करेंगें.मंच पर रही इनकी उपस्थिति शिवसेना सांसद संजय राऊत, संपर्क प्रमुख सचिन अहीर, पूर्व विधायक महादेव बाबर, राज्य संगठक वसंत माेरे, शहर प्रमुख संजय माेरे, गजानन थरकुड़े और युवा सेना के पदाधिकारी तथा प्रमुख शिवसैनिक मंच पर उपस्थित थे.