शाखाओं की छंटाई के नाम पर 20 पेड़ाें की कटाई

    01-May-2026
Total Views |
 

tree 
 
पुणे की प्रथम नागरिक, महापाैर मंजूषा नागपुरे के घाेले राेड स्थित बंगले में 20 पेड़ काट दिए गए हैं. इस घटना का चाैंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि, शाखाओं की छंटाई के नाम पर कई साल पुराने पेड़ाें काे काट गया है. एक तरह से उनकी बलि ली गई है.
महापाैर के बंगले में कई प्रकार के पेड़ थे. इनमें इमली, पीपल, गूलर और नीम आदि के पेड शामिल थे. इनके अलावा, वहां पर सजावटी पेड़ भी थे. इन पेड़ाें की वजह से महापाैर का बंगला बेहद आकर्षक दिखाई पड़ता था. लेकिन, अब इन पेड़ाें काे काट दिया गया है.मनपा चुनावाें के बाद महापाैर के बंगले का साैंदर्यीकरण किया गया था. इस बार महापाैर के बंगले के परिसर में कुछ पेड़ काट दिए गए हैं. ये पेड़ मुख्य रूप से पूरी तरह विकसित हाे गए थे. मनपा प्रशासन का दावा है कि, यहां पर केवल पेड़ाें की शाखाओं की छंटनी ही गई थी.हालांकि, कुछ पेड़ाें की सभी शाखाएं काट दी गई हैं. इनमें से तीन पेड़ जड़ से उखाड़ दिए गए हैं. कुछ पेड़ क्षतिग्रस्त हाे गए हैं.इससे यह बात सामने आई है कि, पेड़ाें काे बेहद क्रूरता से काटा गया है.
 
मनपा के नियमाें के अनुसार, मनपा की सीमा के भीतर किसी भी पेड़ काे काटने या छांटने के लिए वन प्राधिकरण से अनुमति लेना अनिवार्य हाेता है. पेड़ाें काे काटने का कारण, पेड़ाें की तस्वीरें और साथ ही समाचारपत्र में इसकी सूचना देनाआवश्यक है. हालांकि,मनपा प्रशासन इस संबंध में अपनाई जाने वाली प्रक्रिया के बारे में जानकारी देने में आनाकानी कर रहा है.अनुमति कब मिली, इसकी जानकारी लेंगे शहर के वृक्षप्रेमियाें ने इस पर कड़ा आक्राेश जताया है. शहर के सर्वाेच्च नागरिक महापाैर के बंगले में पेड़ाें की कटाई के विराेध में प्रदर्शन हाे रहे है. इस संबंध में सहायक आयुक्त बालासाहेब ढवले पाटिल ने कहा कि, महापाैर ने बंगले में लगे पेड़ाें की शाखाएं काटने की अनुमति ले ली है.हालांकि, प्रतिदिन कई पेड़ाें काे काटने की अनुमतियां आ रही हैं. उन्हाेंने आगे कहा कि, वे इस संबंध में अनुमति मांगनेवाले व्यक्ति और अनुमति कब दी गई, इसकी जानकारी प्राप्त करेंगे.