सुमन अग्रवाल अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की स्थायी ट्रस्टी बनीं

    01-May-2026
Total Views |
 

trust 
 
डाॅ. सुमन आर. अग्रवाल काे अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का स्थायी ट्रस्टी नियुक्त किया गया है. अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की स्थापना वर्ष 1975 में हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री माननीय बनारसीदास गुप्ता द्वारा अग्राेहा में की गई थी. यह अग्रवाल समाज की देश की सबसे प्राचीन एवं प्रतिष्ठित संस्था है, जिसकी शाखाएँ देश के काेने-काेने में सक्रिय हैं. इस सम्मानजनक दायित्व पर डाॅ. सुमन अग्रवाल ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इस संस्था में स्थायी ट्रस्टी के रूप में चयनित हाेना उनके लिए गर्व का विषय है. समाज के सभी गणमान्य व्यक्तियाें ने उन्हें हार्दिक बधाई दी तथा भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करते रहने के लिए प्राेत्साहित किया.