बिहार-बक्सर मार्ग पर बुधवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में हादसे में मां-बेटी, जेठानी, भतीजी सहित छह की माैत हाे गई.वहीं दंपती, उनका तीन साल का बेटा सहित पांच लाेग गंभीर रूप से घायल हाे गए.पुलिस ने कटर की मदद से बाेलेराे पर पलटे डंपर के कुछ हिस्साें काे कटवाकर घायलाें काे निकाला और स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद डंपर चालक माैके से भागने में सफल रहा.मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है.
उन्हाेंने मृतकाें के परिजनाें काे 2-2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलाें काे 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घाेषणा की है. जानकारी के अनुसार, पठई गांव निवासी मालती अपने 3 वर्षीय पुत्र सूरज उर्फ शुभ का मुंडन कराने के लिए सगेसंबंधियाें के साथ बक्सर स्थित चंडिका देवी मंदिर गई थीं. मंदिर में ढाेल-नगाड़ाें और मंगल गीताें के बीच मुंडन की रस्में पूरी हुईं. परिवार हंसी-खुशी बाेलेराे से घर लाैट रहा था, जहां मुंडन की दावत और उत्सव की तैयारियां चल रही थीं. जैसे ही गाड़ी बिहार-बक्सर मार्ग पर कीरतपुर गांव के पास पहुंची, तेज रफ्तार डंपर ने उनकी खुशियाें काे कुचल दिया. टक्कर इतनी जाेरदार थी कि मंगल गीत पल भर में चीख-पुकार में बदल गए. हादसा इतना भीषण था कि बाेलेराे के परखच्चे उड़ गए और वह डंपर के नीचे दब गई. मलबे के भीतर लाशें बिछी थीं.