काॅग्निजेंट टेक्नाेलाॅजी यूएस की एस्ट्रेया काे 5,686 कराेड़ रुपये में खरीदेगी

    01-May-2026
Total Views |
 

US 
 
काॅग्निजेंट टेक्नाेलाॅजी ने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा सेंटर सेवाओं पर केंद्रित आईटी सेवा एवं प्राैद्याेगिकी प्रदाता एस्ट्रेया काे लगभग 5,686 कराेड़ रुपये के साैदे में खरीदने पर सहमति जताई है.इस साैदे से काॅग्निजेंट की एआई इंफ्रास्ट्रक्चर क्षमताओं काे मजबूती मिलने की उम्मीद है, क्याेंकि कंपनियां उस तकनीक पर खर्च बढ़ा रही हैं जाे उद्याेगाें काे नया आकार दे रही है. नियामकीय स्वीकृतियां लंबित रहने के कारण इस साैदे के 2026 की दूसरी तिमाही में पूरा हाेने की उम्मीद है. इसकी औपचारिक घाेषणा बुधवार काे हाेने की संभावना है.काॅग्निजेंट काे अपने एंटरप्राइज ग्राहकाें द्वारा क्लाउड पर वर्कलाेड माइग्रेट करते समय एआई एकीकरण और स्वचालन में तेजी लाने से लाभ मिला है.
 
कंपनी ने इस अत्यधिक प्रतिस्पर्धी उद्याेग में प्रतिद्वंद्वियाें से आगे रहने के लिए माइक्राेसाॅफ्ट और एआई स्टार्टअप एंथ्राेपिक के साथ अपनी साझेदारी का विस्तार किया है.मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविकुमार एस ने कहा, एस्ट्रेया और उसके मालिकाना एआई टूल्स तथा प्राेडक्शनग्रेड इंफ्रास्ट्रक्चर प्लेटफाॅर्म का अधिग्रहण करके, जाे काॅग्निजेंट के एआई बिल्डर स्टैक के पूरक हैं, हम ग्राहकाें काे उनके प्लेटफाॅर्म-आधारित एआई सिस्टम काे आर्किटेक्ट करने और उन्हें बड़े पैमाने पर संचालित करने में और बेहतर सहायता कर पाएंगे. एस्ट्रेया के साथ यह साैदा काॅग्निजेंट के एआई काराेबार काे मजबूत करने के उद्देश्य से किए गए हालिया अधिग्रहणाें की श्रृंखला काे आगे बढ़ाता है. कंपनी ने जनवरी में माइक्राेसाॅफ्ट एज्याेर क्षमताओं का विस्तार करने के लिए तकनीकी परामर्श फर्म 3क्लाउड का अधिग्रहण किया और 2024 में लगभग 1.3 बिलियन डाॅलर में डिजिटल इंजीनियरिंग फर्म बेलकैन का अधिग्रहण किया.