उपनगराें के लिए स्थायी समिति द्वारा विकास पर जाेर

    01-May-2026
Total Views |
 

water 
 
पिंपरी-चिंचवड़ शहर के बढ़ते विस्तार और मानसून की तैयारियाें काे ध्यान में रखते हुए स्थायी समिति ने बुधवार (29 अप्रैल) काे कई विकास कार्याें के प्रस्तावाें काे मंजूरी दी. इनमें मुख्य रूप से पानी की सप्लाई, ड्रेनेज, सड़क डांबरीकरण और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े काम शामिल हैं. खास ताैर पर मानसून के दाैरान पानी भरने से राेकने के लिए उपनगराें में मानसून सीवरेज के कार्याें पर जाेर दिया गया है.स्थायी समिति की बैठक अध्यक्ष अभिषेक बारणे की अध्यक्षता में मनपा के मुख्य प्रशासनिक बिल्डिंग में स्व. महाैपार मधुकर पवले हाॅल में हुई. इस माैके पर अतिरिक्त आयुक्त तृप्ति सांडभाेर, विक्रांत बगाड़े, मनपा सचिव मुकेश काेलप और समिति के सदस्याें के साथ अलग-अलग विभागाें के अधिकारी माैजूद थे.
 
समिति ने शहर में कचरा ले जाने वाली गाड़ियाें पर ‘वीटीएम’ प्रणाली लगाने और उसकी मरम्मत के कार्य काे हरी झंडी दे दी है. महाराष्ट्र स्वच्छता अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के लिए ज़रूरी खर्च काे भी मंज़ूरी दे दी गई है. प्रभाग नंबर-1 में औद्याेगिक क्षेत्र की सड़काें पर हाॅट मिक्स तरीके से डांबर बिछाया जाएगा और अलग-अलग प्रभागाें में फुटपाथ और पेविंग ब्लाॅक की मरम्मत का कार्य भी किया जाएगा.ताथवड़े, पुनावले, किवले और रावेत के तेज़ी से विकसित हाे रहे इलाकाें में नए वाॅटर चैनल बनाने और वाल्व लगाने की मंज़ूरी मिल गई है. सांगवी, पिंपले गुरव, पिंपले निलख और वाकड़ इलाकाें में ड्रेनेज लाइन बिछाने और उन्हें बेहतर बनाने पर कराेड़ाें रुपये खर्च किए जाएंगे.
 
गांधीनगर और बालाजीनगर जैसे स्लम इलाकाें में ड्रेनेज और स्टाॅर्म वाॅटर लाइन नेटवर्क काे भी बढ़ाया जाएगा.हाइवे के पश्चिमी क्षेत्र पर फाेकस समिति ने पुणे-बेंगलुरु हाइवे के पश्चिमी हिस्से में वाकड़, पुनावले, वाकड़ और अन्य इलाकाें में बारिश के पानी की लाइनाें की मरम्मत, ज़रूरत के हिसाब से नई लाइनें बिछाने और कंस्ट्रक्शन का कार्य करने के लिए खास मंज़ूरी दी है. इससे इस इलाके में बारिश के पानी की निकासी में मदद मिलेगी.सेवानिवृत्त अधिकारियाें के लिए आभार सम्मान अप्रैल 2026 में सेवानिवृत्त हाे रहे एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सतीश वाघमारे और राजेंद्र माेराणकर काे अध्यक्ष अभिषेक बारणे ने सम्मानित किया.उन्हें मनपा में उनकी लंबी सेवा के लिए सम्मानित किया गया और उनके भविष्य के प्रयासाें के लिए शुभकामनाएं दीं.