संगीता ललवानी ‌‘भारत की बेटी अवॉर्ड 2026‌’ से सम्मानित

मीडिया वर्ल्ड न्यूज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध गोल्ड मार्ट ज्वेलर्स की प्रबंध निदेशक को पुरस्कृत किया गया

    10-May-2026
Total Views |
 
BFBG
पुणे, 9 मई (आ.प्र.)

पुणे के सुप्रसिद्ध गोल्ड मार्ट ज्वेलर्स की प्रबंध निदेशक और आईटीडी (खढऊ) लेडीज विंग (पुणे) की पूर्व अध्यक्ष संगीता ललवाणी को ‌‘भारत की बेटी अवॉर्ड 2026‌’ से सम्मानित किया गया है. मीडिया वर्ल्ड न्यूज द्वारा पुणे में शनिवार (9 मई) को आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में गणमान्य व्यक्तियों, समुदाय के नेताओं और अन्य पुरस्कार विजेताओं की उपस्थिति में उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया गया. समारोह की अध्यक्षता महाराष्ट्र विधान परिषद की उपसभापति डॉ. नीलम गोऱ्हे ने की. ‌‘भारत की बेटी अवॉर्ड‌’ महाराष्ट्र की उन महिलाओं को दिया जाता है, जिन्होंने उद्यमिता, समाज सेवा, संस्कृति, स्वास्थ्य, शिक्षा और खेल के क्षेत्र में अनुकरणीय उपलब्धि हासिल की हो. ऐसी महिलाएं जिनके योगदान पर राष्ट्र को गर्व है. आभार व्यक्त करते हुए ललवाणी ने कहा, यह सम्मान पिछले 25 वर्षों में हमारे ग्राहकों द्वारा हम पर जताए गए वेिशास का प्रतिबिंब है. मैं यह पुरस्कार पुणे की हर उस महिला उद्यमी को समर्पित करती हूं जो हर दिन को कुछ सार्थक बना रही हैं. गौरतलब है कि साधु वासवानी चौक पर 25 साल पहले स्थापित गोल्ड मार्ट ज्वेलर्स को पुणे का पहला बीआईएस हॉलमार्क वाला ज्वेलरी स्टोर होने का गौरव प्राप्त है. संगीता ललवाणी के नेतृत्व में, शोरूम ने शुद्धता, पारदर्शिता और वेिशास के लिए ख्याति अर्जित की है. यह स्टोर बीआईएस, कैरेटोमीटर और आईजीआई प्रमाणित है.