शुभम और साक्षी परिणय बंधन में बंधे

    10-May-2026
Total Views |
 
NHFN
 
चि. शुभम - चि. सौ. का. साक्षी

बिबवेवाड़ी, 9 मई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

 मार्केटयार्ड के प्रतिष्ठित व्यापारी एवं रिद्धि सिद्धि एंटरप्राइजेस के संचालक श्री आशीष माणिकचंद दुगड़ व श्रीमती शिल्पा की सुपुत्री चि. सौ. का. साक्षी का शुभविवाह पुणे के प्रतिष्ठित व्यापारी श्री अनिल एवं सौ. वनिता चोरड़िया के सुपुत्र सीए चि. शुभम के साथ शुक्रवार, 8 मई की शाम को यश लॉन्स में आयोजित शानदार समारोह में धूमधाम से संपन्न हुआ. नवदंपत्ति को शुभाशीर्वाद देने पुणे तथा अन्य शहरों के उद्योग, व्यापार व सामाजिक क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.