मुंबई, 9 मई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) बोरीवली के विधायक संजय उपाध्याय ने भारत मर्चेंट्स चेंबर में एक मुलाकात के दौरान कहा कि मुंबई के कपड़ा व्यापारियों की हर दिक्कत का समाधान करने के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे. कपड़ा व्यापारियों के साथ बढ़ती धोखाधड़ी और अपराध पर वे प्रतिक्रिया दे रहे थे. उन्होंने सदस्यों को कहा कि एक वर्ग विशेष पहले कई बार एडवांस या नकद पेमेंट देकर माल खरीदता व वेिशास जम जाने पर माल लेकर फरार होने की घटनाओं का वे पुरजोर समाधान के लिए हर स्तर पर मदद करेंगे. उन्होंने आगे कहा कि जीएसटी में अभी भी व्यापारिक दिक्कते हैं, उसके लिए भी कोशिश होगी. इससे पहले चेंबर अध्यक्ष मनोज जालान ने संजय उपाध्याय से माँग की सरकार को नीति निर्धारण के समय व्यापारिक संस्थानों से भी चर्चा करनी चाहिए्. इस परिचर्चा में उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता, सम्मानीय मंत्री नवीन बगड़िया, निलेश वैश्य, कोषाध्यक्ष अजय सिंघानिया, ट्रस्टी राजीव सिंगल, योगेंद्र राजपुरिया, विजय लोहिया, श्रीप्रकाश केडिया व गोविंद केडिया, राधेश्याम जालान, सुबोध गुप्ता व आनंद केडिया सहित प्रमुख कपड़ा व्यापारीयो ने भाग लिया. नगर सेवक शिवा शेट्टी व बीजेपी बोरीवली के पदाधिकारी रामेेशरलाल डागा उपस्थित थे.