निगड़ी, 10 मई (आ.प्र.)
पिंपरी चिंचवड़ एजुकेशन ट्रस्ट के पिंपरी चिंचवड़ इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘के-नेस्ट कन्स्ट्रक्शन टेक सेंटर ऑफ एक्सलन्स’ नाम का एक सेल बनाया जाएगा. इसके लिए पिंपरी चिंचवड़ इंजीनियरिंग कॉलेज और के. नेस्ट कंस्ट्रक्शन टेक, पुणे के बीच एक समझौते (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये गये. पीसीसीओई के निदेशक डॉ. गोविंद कुलकर्णी और कंपनी के संस्थापक एवं निदेशक प्रशांत अग्रवाल ने समझौते पर हस्ताक्षर किए. इस मौके पर कंपनी के सीईओ पंकज श्रीवास्तव, कॉलेज के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रमुख डॉ. अजय गायकवाड़, रिसर्च एंड डेवलपमेंट विकास के डीन डॉ. नरेंद्र देवरे, डॉ. धीरज कुमार लाल और डॉ. विनय रंगारी मौजूद थे. के. नेस्ट कंस्ट्रक्शन टेक लेटेस्ट कंस्ट्रक्शन तकनीकी के क्षेत्र में खासकर 3डी प्रिंटिंग तकनीक के जरिए तेज, मजबूत और कॉस्ट-इफेक्टिव बिल्डिंग बनाने में अग्रसर है. इस तकनीक की मदद से कम समय में सटीक स्ट्रक्चरल कंस्ट्रक्शन किया जा सकता है, जिससे समय, लागत और मैनपॉवर की बचत होती है. कार्यक्रम में डॉ. धीरज कुमार लाल और डॉ. विनय रंगारी, पीसीईटी के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर लांडगे, उपाध्यक्ष पद्मा भोसले, सचिव विट्ठल कालभोर, कोषाध्यक्ष शांताराम गराड़े, ट्रस्टी हर्षवर्धन पाटिल, उद्यमी नरेंद्र लांडगे, अजिंक्य कालभोर और कार्यकारी निदेशक डॉ. गिरीश देसाई कॉलेज निदेशक उपस्थित थे.