अग्रवाल समाज फेडरेशन गोल्डन क्लब का स्थापना दिवस संपन्न

एयरपोर्ट थीम, तीर्थ दर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सदस्यों को कराया रोमांचक अनुभव

    11-May-2026
Total Views |
 
bfsbf
पुणे, 10 मई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

अग्रवाल समाज फेडरेशन गोल्डन क्लब के पांचवें वर्ष के शुभारंभ अवसर पर शनिवार को खेड़ शिवापुर स्थित ब्राउन स्टोन एयरडायन में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की थीम ‌‘हवाई यात्रा और तीर्थ दर्शन‌’ रखी गई थी, जिसमें सदस्यों ने एयरपोर्ट और फ्लाइट यात्रा का जीवंत अनुभव किया. कार्यक्रम में जगमोहन मित्तल ने पायलट, शाम मित्तल ने को-पायलट, अनीता जैन और आरती जिंदल ने एयर होस्टेस की भूमिका निभाई. विजय अग्रवाल और संदीप गुप्ता कस्टम ऑफिसर बने, जबकि अनिता बंसल और निर्मला गुप्ता ने बोर्डिंग पास चेकिंग की जिम्मेदारी निभाई. शोभा अग्रवाल और मीना गोयल ने फ्लाइट एंट्री जांच का कार्य संभाला. सभी ने अपने किरदारों को बेहद आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया. कार्यक्रम में तिरुपति बालाजी मंदिर एवं त्री मंदिर के दर्शन, भजन-कीर्तन, मेडिटेशन और दो समय के भोजन की व्यवस्था की गई. एयरपोर्ट थीम पर आधारित इस आयोजन में सुरक्षा जांच, अतिरिक्त सामान की जांच और कस्टम ड्यूटी जैसे मनोरंजक प्रसंग भी शामिल किए गए, जिन्हें सभी सदस्यों ने खूब पसंद किया. इस वर्ष क्लब की अध्यक्ष सरस्वती गोयल, भूतपूर्व अध्यक्ष जयकिशन गोयल, सचिव सुरेंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष विजय गुप्ता तथा कमेटी सदस्य के. बी. गोयल, रवींद्र अग्रवाल, नरेश गोयल, अंजू गुप्ता, सुषमा गुप्ता और अंजलि अग्रवाल ने आयोजन को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया. फेडरेशन के अध्यक्ष कृष्णकुमार गोयल, उपाध्यक्ष विनोद बंसल, सचिव के. एल. बंसल, कोषाध्यक्ष श्याम पातीराम तथा कोर कमेटी सदस्य नंदलाल, मदनलाल अग्रवाल, मनोज अग्रवाल और नितिन अग्रवाल भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे. सरस्वती गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि गोल्डन क्लब की थीम एवरग्रीन क्लब को आगे बढ़ाते हुए भविष्य में भी धार्मिक, सांस्कृतिक और मनोरंजन से भरपूर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. क्लब की स्थापना चार वर्ष पूर्व 50 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को सामाजिक और पारिवारिक मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई थी, जिसमें सिंगल सदस्य, महिलाएं और दंपति सभी शामिल हैं.