बंसीलाल रामनाथ अग्रवाल हिंदी हाईस्कूल के 10वीं का परिणाम शत-प्रतिशत
11-May-2026
Total Views |
पुणे, 10 मई (आ.प्र.)
रविवार पेठ स्थित बंसीलाल रामनाथ अग्रवाल हिंदी हाईस्कूल का एसएससी (10वीं) परीक्षा परिणाम इस वर्ष शतप्रि तशत रहा. विद्यालय के सभी 37 विद्यार्थी परीक्षा में सफल हुए हैं. विद्यालय में प्रथम स्थान खड़का दुर्योधन राजेंद्र ने 87.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर हासिल किया. द्वितीय स्थान पर मिश्रा बिपिन श्रवणकुमार ने 86.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि पुरोहित साक्षी गणेश ने 84.60 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया. विद्यालय की प्रिंसिपल अेिशनी रोकड़े ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा में शामिल 37 विद्यार्थियों में से 9 विद्यार्थी विशेष श्रेणी में, 20 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में तथा 8 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं. इस उत्कृष्ट सफलता का श्रेय महाराजाधिराज अग्रसेन भवन ट्रस्ट शिक्षा समिति के अध्यक्ष जगदीशप्रसाद अग्रवाल, उपाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, सचिव भरत अग्रवाल, विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों को दिया गया है.