मुंबई, 10 मई (वि.प्र.)
महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (महापारेषण) के जनसंपर्क विभाग को उत्कृष्ट कार्य एवं अभिनव जनसंपर्क गतिविधियों के लिए प्रतिष्ठित आयएसओ (इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर स्टैंडर्डाइजेशन) प्रमाणन प्राप्त हुआ है. इस उपलब्धि के साथ महापारेषण का जनसंपर्क विभाग महाराष्ट्र का पहला ऐसा जनसंपर्क विभाग बन गया है, जिसे आयएसओ मानांकन प्राप्त हुआ है. यह सफलता महापारेषण के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. संजीव कुमार (आयएएस) के दूरदर्शी नेतृत्व तथा अपर जिलाधिकारी एवं कार्यकारी निदेशक (मानव संसाधन) सुचिता भिकाने के मार्गदर्शन में प्राप्त हुई है. महापारेषण के जनसंपर्क विभाग ने डिजिटल माध्यमों का प्रभावी उपयोग करते हुए कई अभिनव पहल की ह्ैं. विभाग की गृह पत्रिका महापारेषण समाचार में क्यूआर कोड, पॉडकास्ट और आधुनिक डिजिटल संचार तकनीकों का समावेश कर जनसंपर्क एवं सूचना प्रसार को नया आयाम दिया गया है. विभाग ने जनजागरण अभियानों और मीडिया समन्वय के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य किया है. विशेष रूप से, जनसंपर्क विभाग ने अब तक 15 पुरस्कार प्राप्त कर एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है, जिससे महापारेषण की छवि एक प्रगतिशील एवं जनहितैषी संस्था के रूप में और मजबूत हुई है. आयएसओ प्रमाणपत्र लेखा परीक्षक विजयकुमार स्वामी द्वारा सुचिता भिकाने को सौंपा गया. इस अवसर पर महाव्यवस्थापक (मानव संसाधन) राजू गायकवाड, जनसंपर्क अधिकारी डॉ. मिलिंद आवताडे तथा जनसंपर्क विभाग के प्रतिनिधि श्रीकांत जाधव उपस्थित थे. इस अवसर पर डॉ. संजीव कुमार ने इस उपलब्धि का श्रेय पूरी जनसंपर्क टीम को देते हुए उनकी सृजनशीलता, नवाचार और समर्पण की सराहना की. उन्होंने कहा कि फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, टेलीग्राम और थ्रेड्स जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से विभाग ने महापारेषण की सकारात्मक छवि जनता तक प्रभावी रूप से पहुंचाई है. उन्होंने वेिशास व्यक्त किया कि भविष्य में भी विभाग अपनी अभिनव कार्यशैली से नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा.