प. रेलवे का 71वां रेल सप्ताह समारोह संपन्न

मुंबई सेंट्रल और रतलाम मंडल को समग्र कार्यकुशलता शील्ड मिली

    11-May-2026
Total Views |
bfs
मुंबई, 10 मई (वि.प्र.)

पश्चिम रेलवे का 71वां रेल सप्ताह पुरस्कार समारोह 8 मई, 2026 को नरीमन पॉइंट स्थित यशवंतराव चव्हाण ऑडिटोरियम में भव्य रूप से आयोजित किया गया. इस अवसर पर महाप्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय ने वर्ष 2025-26 के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभिन्न मंडलों और इकाइयों को कुल 28 दक्षता शील्डें प्रदान की. कार्यक्रम में पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा सुजाता पाण्डेय सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे. समारोह की सबसे प्रतिष्ठित महाप्रबंधक समग्र कार्यकुशलता शील्ड संयुक्त रूप से मुंबई सेंट्रल और रतलाम मंडलों को दी गई्‌‍. वहीं, राजकोट मंडल ने बेस्ट इंप्रूवमेंट शील्ड अपने नाम की. मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक के अनुसार, मुंबई सेंट्रल मंडल ने ऊर्जा दक्षता, कार्मिक और सड़क सुरक्षा (लेवल क्रॉसिंग समाप्त करने) के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य किया. साथ ही, रोलिंग स्टॉक शील्ड (अहमदाबाद के साथ) और सुरक्षा शील्ड (वडोदरा के साथ) भी हासिल की. अहमदाबाद मंडल ने इस वर्ष शुरू की गई नई जनसंपर्क शील्ड जीतकर इतिहास रचा. इसके अलावा, अहमदाबाद ने सर्वश्रेष्ठ लोडिंग एफर्ट, ऑपरेटिंग शील्ड और सर्वश्रेष्ठ अनुरक्षित रनिंग रूम (पालनपुर) का पुरस्कार भी जीता. वडोदरा मंडल ने अकाउंट्स, कमर्शियल, ट्रैक्शन, मेडिकल और स्क्रैप मोबिलाइजेशन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में बाजी मारी. रतलाम मंडल ने सर्वे एवं कंस्ट्रक्शन, सिग्नल एवं टेलीकॉम और स्टोर्स शील्ड प्राप्त की. साथ ही, राजभाषा शील्ड भावनगर मंडल को प्रदान की गई्‌‍. स्वच्छता और यात्री सेवा के क्षेत्र में, राजकोट और रतलाम ने कमर्शियल स्वच्छता शील्ड, जबकि भावनगर और राजकोट ने संयुक्त रूप से मरेल मदद शील्डफ जीती. वडोदरा की प्रतापनगर वर्कशॉप को सर्वश्रेष्ठ वर्कशॉप और अहमदाबाद के कांकरिया डिपो को सर्वश्रेष्ठ मेल/एक्सप्रेस ट्रेन ट्रॉफी से नवाजा गया. महाप्रबंधक पाण्डेय ने अपने संबोधन में कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों की सराहना की और उन्हें भविष्य में भी उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम का समापन रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ.