आर्ट ऑफ लिविंग का ‌‘ध्यान मंदिर‌’ प्रधानमंत्री के हाथों उद्घाटित

श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मदिवस पर चलाए जा रहे देशव्यापी सेवा अभियान

    12-May-2026
Total Views |
 
vfbf
 
बेंगलुरु, 11 मई (आ.प्र.)

आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संस्था के 45 वर्ष पूर्ण होने तथा संस्थापक श्रीश्री रविशंकर के 70वें जन्मदिवस के अवसर पर भाग लिया. इस दौरान प्रधानमंत्री ने अत्याधुनिक ‌‘ध्यान मंदिर‌’ का उद्घाटन किया, जिसे दुनिया के सबसे बड़े ध्यान समुदायों में से एक का केंद्र माना जा रहा है. प्रधानमंत्री ने शिक्षा, महिला एवं युवा सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, जनजातीय कल्याण, स्वास्थ्य सेवा, कारागार सुधार और डिजिटल साक्षरता से जुड़ी नौ देशव्यापी सेवा पहलों का भी शुभारंभ किया. उन्होंने कहा कि स्पष्ट संकल्प और सेवा भावना से किया गया कार्य हमेशा सफल होता है तथा नया ध्यान मंदिर आने वाली पीढ़ियों के लिए शांति और आत्मिक संतुलन का केंद्र बनेगा. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में मानसिक रूप से शांत, सामाजिक रूप से जिम्मेदार और संवेदनशील युवाओं की बड़ी भूमिका होगी. उन्होंने योग, ध्यान और आध्यात्मिकता को मानसिक स्वास्थ्य और राष्ट्र निर्माण के लिए आवश्यक बताते हुए कहा कि आर्ट ऑफ लिविंग जैसे संगठन समाज में अपनत्व और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते ह्‌ैं‍.गुरुदेव श्री श्री रविशंकर ने प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत की वैेिशक प्रतिष्ठा लगातार बढ़ी है. उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान ने देश में नई चेतना पैदा की और भारत को मांगने वाले देश से देने वाले देश में बदलने की दिशा में बड़ा परिवर्तन आया है.समारोह में गुरुदेव ने आर्ट ऑफ लिविंग के शुरुआती दिनों को याद करते हुए बताया कि संस्था की नींव आध्यात्मिकता और विविध विचारधाराओं के समन्वय पर रखी गई थी.