हिमंता सरमा असम भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए

    12-May-2026
Total Views |
 

BJP 
 
हिमंता बिस्वा सरमा रविवार काे असम भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए.जेपी नड्डा ने उनके नाम का ऐलान किया.राज्यपाल से मिलकर उन्हाेंने सरकार बनाने का दावा पेश किया. कल मंगलवार काे सीएम पद की शपथ लेंगे. शपथ समाराेह में पीएम माेदी सहित कई राज्याें के सीएम एवं एनडीए के नेता माैजूद रहेंगे. हिमंता की ताजपाेशी उत्तर-पूर्व में पार्टी की पैठ काे और मजबूत करने के रूप में देखी जा रही है.असम बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने कहा- हम दाेपहर तक सरकार बनाने के अपने दावे के बारे में राज्यपाल काे सूचित कर देंगे. 12 तारीख काे हाेने वाले शपथ ग्रहण समाराेह की तैयारियां चल रही हैं. यह एक ऐतिहासिक पल हाेगा, क्याेंकि पीएम माेदी की उपस्थिति में हिमंता 102 विधायकाें के साथ शपथ लेंगे. विधायक दल की बैठक में नेता चुने गए, 12 मई काे पद की शपथ लेंगे.2023 में असम में परिसीमन हुआ और विधानसभा सीटाें की बाउंड्री दाेबारा तय की गई. एसटी-एससी की रिजर्व सीटें और बाेडाेलैंड ट्राइबल रीजन की सीटें बढ़ीं, 2011 की जनगणना में असम में 34% मुसलमान थे.