शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल द्वारा अपनी ‘एसआईआर मैपिंग’ पूरी

    12-May-2026
Total Views |
 
 
CP
 
उच्च और शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने शनिवार (9 मार्च) काे काेथरूड में अपनी एसआईआर मैपिंग पूरी की. उन्हाेंने खुद वाेटर लिस्ट काे अपडेट करने के प्राेसेस में हिस्सा लिया. उन्हाेंने लाेगाें से इस प्राेसेस में हिस्सा लेने की अपील की.वाेटर लिस्ट में पारदर्शिता और अचूकता बढ़ाने के लिए इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया के निर्देशाें के अनुसार एसआईआर मैपिंग अभियान चलाया जा रहा है. चंद्रकांत पाटिल ने अधिकारियाें की माैजूदगी में अपने वाेटर आइडेंटिटी कार्ड में दी गई जानकारी काे वेरिफाई करके इस मैपिंग काे सफलतापूर्वक पूरा किया. इससे वाेटर लिस्ट में उनकी जानकारी अब पूरी तरह सूरक्षित और अपडेटेड हाे गई है.यह ज़रूरी है कि, आपका नाम वाेटर लिस्ट में सही हाे. मैंने अपनी एसआईआर मैपिंग पूरी कर ली है. डुप्लीकेट नामाें से बचने और वाेटर लिस्ट में कन्फ्यूजन काे हमेशा के लिए खत्म करने के लिए, सभी लाेगाें काे तुरंत अपनी मैपिंग पूरी कर लेनी चाहिए. पाटिल ने वाेटराें से अपील की.