कानपुर में हाेजिअरी काराेबारी की निर्मम हत्या

    12-May-2026
Total Views |
 

crime 
 
शिवाला बाजार में हाेजिअरी के कपड़ाें की दुकान चलाने वाले विजय चाैरसिया काे शुक्रवार शाम करीब 6:15 बजे किसी ने फाेन कर बुलाया और साथ ले जाकर हत्या कर दी.उनका शव चाैक सराफा के पास सवाई सिंह का हाता में एक मकान की सीढ़ियाें पर पड़ा मिला और सिर से खून बह रहा था.परिजनाें ने हाता निवासी रेस्टाेरेंट संचालक विशाल गुप्ता पर गाेली मारकर हत्या करने का आराेप लगाया है. अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था डाॅ.विपिन ताडा ने बताया कि कैमराें में दिखा है कि विशाल के स्कूटर में बैठकर विजय जा रहा है. कुछ देर बाद विशाल अकेले जाते दिखा है. मकान में रहने वाली महिला ने गाेली चलने जैसी आवाज सुनने और घटनास्थल के पास से विशाल गुप्ता काे जाते देखने की बात कही है. दाेनाें आपस में परिचित बताए जा रहे हैं.
 
पुलिस गाेली मारने की बात से इन्कार कर रही है.उर्सुला हाॅस्पिटल के मेडिकल ऑफिसर डाॅ.प्रशांत के अनुसार सिर में चाेट है, नाक से खून बहा है, लेकिन गाेली लगने जैसे निशान नहीं हैं.पाेस्टमाॅर्टम के बाद स्थिति ज्यादा स्पष्ट हाे जाएगी.पुलिस प्रेम-प्रसंग, लेन-देन और संपत्ति विवाद के बिंदु पर जांच कर रही है.आराेपियाेें काे पकड़ने के लिए चार टीमें बनाई गई हैं.विजय चाैरसिया 42 वर्ष के थे और सिरकी माेहाल में रहते थे. उनके बड़े भाई अजय की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक विजय ने उन्हें बताया था कि विशाल गुप्ता ने उन्हें मकान देखने के लिए बुलाया है. रात करीब 8 बजे एक परिचित अन्नू ने दुकान आकर बताया कि सवाई सिंह का हाता में रामचंद्र गुप्ता के मकान में सीढ़ियाें पर विजय बेसुध हालत में पड़ा है. उनके सिर से खून बह रहा है.