किशोर देसाई फाउंडेशन की ओर से एम्बुलेंस का लोकार्पण

    12-May-2026
Total Views |

bfb 
 
  शिवाजीनगर, 11 मई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

किशोर पंप्स के अध्यक्ष किशोर देसाई ने ‌‘किशोर देसाई फाउंडेशन‌’ के माध्यम से फलटण क्षेत्र के नागरिकों की सेवा के लिए एक एम्बुलेंस दान की है. इस एम्बुलेंस का लोकार्पण पुणे के प्रसिद्ध चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. सुहृद सरदेसाई के हाथों संपन्न हुआ. इस अवसर पर किशोर देसाई, भाग्यश्री देसाई, सिद्धार्थ देसाई और अमृता देसाई उपस्थित थे. बताया गया कि यह एम्बुलेंस आपातकालीन स्थिति में फलटण के 250 किमी के दायरे में कार्यरत रहेगी. इससे पहले भी किशोर देसाई फाउंडेशन के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, जल आपूर्ति एवं शुद्धिकरण के साथ-साथ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में विभिन्न उपक्रम चलाए गए हैं. इस अवसर पर बोलते हुए डॉ. सरदेसाई ने कहा, हमें वेिशास है कि यह एम्बुलेंस फलटण जैसे ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी.