महाराष्ट्र में भीषण गर्मी का प्रकाेप जानलेवा साबित हाे रहा है, जिससे अब तक छह लाेगाें की माैत हाे चुकी है. राज्य भर में 240 से अधिक लाेग लू की चपेट में आए हैं, जिनमें सर्वाधिक मामले संभाजीनगर से सामने आए हैं. गर्मी के बढ़ते प्रकाेप के चलते अस्पतालाें में मरीजाें की संख्या तेजी से बढ़ रही है और बिजली की मांग ने भी नए रिकाॅर्ड ताेड़ दिए हैं. फिलहाल माैसम विभाग ने गर्मी से राहत के काेई संकेत नहीं दिए.राज्य में इस साल भीषण गर्मी और लू का प्रकाेप तेजी से बढ़ रहा है. राज्य सरकार द्वारा जारी आंकड़ाें के अनुसार, 1 मार्च से 9 मई के बीच पूरे प्रदेश में लू (हिट स्ट्राेक) के कम से कम 236 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि इस दाैरान संदिग्ध हिट स्ट्राेक से छह लाेगाें की माैत की खबर है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियाें के मुताबिक, जिलाें में छत्रपति संभाजीनगर 86 मरीजाें के साथ सबसे अधिक प्रभावित रहा है. इसके अलावा, मुंबई और मुंबई महानगरीय क्षेत्र (एमएमआर) में भी भीषण गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन (पानी की कमी), थकान, उल्टी और सिरदर्द जैसे लक्षण वाले मरीजाें की संख्या में बढ़ाेतरी देखी गई है. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक दर्ज की गई छह माैताें में से लातूर की केवल एक माैत की पुष्टि आधिकारिक रूप से हिट स्ट्राेक के कारण हुई है.