भारतीय पर्यटकाें का यात्रा के प्रति तेजी से बदलता हुआ दृष्टिकाेण एक रिपाेर्ट से सामने आया है. इस साल की गर्मियाें की छुट्टियाें में भारतीयाें ने अधिक महंगे, आरामदायक और अनुभवआधारित पर्यटन काे प्राथमिकता दी है.इस दाैरान 5-स्टार हाेटलाें की बुकिंग में 108.2% की भारी वृद्धि दर्ज की गई है.काेराेना के बाद परिवार और समूह यात्राओं में बड़ी बढ़ाेतरी देखी गई है.पारिवारिक हाेटल बुकिंग में 124.9% की वृद्धि हुई है और कुल पारिवारिक पर्यटन में भी बड़ा उछाल आया है. कई परिवार अब छुट्टियाें काे ‘खर्च’ के रूप में नहीं बल्कि ‘पारिवारिक निवेश’ के रूप में देख रहे हैं. बहु-पीढ़ी वाली यात्राएं, बड़े फैमिली ग्रुप और अनुभव-केंद्रित पर्यटन अब मुख्य धारा में आ रहे हैं.
‘नेशन ऑन वेकेशन’ रिपाेर्ट में जानकारी दी गई है कि भारतीय पर्यटक अब केवल सस्ते पर्यटन विकल्पाें की तलाश नहीं करते. इसके बजाय, अधिक आराम, उच्च गुणवत्ता वाली सुविधाओं और अनूठे अनुभवाें के लिए अतिरिक्त खर्च करने की मानसिकता बढ़ रही है.इस कारण बजट और मिड-रेंज हाेटलाें की तुलना में 5-स्टार और प्रीमियम श्रेणी के हाेटलाें की मांग बढ़ी है. पारिवारिक यात्राएं और थीम-आधारित ट्रिप्स पर्यटन के इस बदलते ट्रेंड का मुख्य कारण हैं.रिपाेर्ट के अनुसार, घरेलू पर्यटन काबढ़ाने में छाेटे शहराें की बड़ी भूमिका है.छाेटे शहराें में बढ़ते आय स्तर, डिजिटल बुकिंग सुविधाओं और सस्ती विमान यात्राओं के कारण इन क्षेत्राें के पर्यटक अब बड़े पैमाने पर यात्रा कर रहे हैं.