ट्रंप ने ईरान के युद्ध राेकने के प्रस्ताव काे ठुकराया !

    12-May-2026
Total Views |
 

Iran 
अमेरिकी राष्ट्रपति डाेनाल्ड ट्रंप ने ईरान के उस प्रस्ताव काे अस्वीकार कर दिया, जिसे युद्ध खत्म करने के मकसद से भेजा गया था. दाेनाें देशाें में सुलह के प्रयासाें काे इससे बड़ा झटका लगा है. वहीं मिडिल-ईस्ट में फिर तनाव चरम की ओर बढ़ गया है.ट्रंप ने कहा कि ईरासन हमारे प्रस्तावाें काे गंभीरता से नहीं ले रहा है. उसे यूरेनियम साैंपने की बात माननी ही हाेगी. इस बीच इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने यह कहते हुए कि युद्ध अभी खत्म नहीं हुऔ दावा किया है कि ईरान के नए लीडर काे बगावत का डर सता रहा है.दरअसल, ईरान ने अमेरिका काे पाकिस्तान के जरिए प्रस्ताव भेजा था. युद्ध राेकने का प्रस्ताव भेजते हुए ईरान के राष्ट्रपति ने कहा था कि उनका देश कभी दुश्मन के आगे झुकेगा नहीं.
 
राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने कहा, अगर बातचीत या समझाैते की बात हाेती है ताे इसका मतलब हार मानना या पीछे हटना नहीं है, बल्कि इसका मकसद ईरानी जनता के हक काे पाना और राष्ट्रीय हिताें की मजबूती से रक्षा करना है. इससे पहले अमेरिका की ओर से ईरान काे 14 सूत्रीय प्रस्ताव भेजा गया था. इसके तहत ईरान काे कम से कम 12 साल तक यूरेनियम संवर्धन राेकना हाेगा और अपने पास माैजूद करीब 440 किलाे 60 प्रतिशत एनरिच्ड यूरेनियम अमेरिका काे साैंपना हाेगा. इसके बदले अमेरिका प्रतिबंधाें में ढील देगा, ईरान की फ्रीज की गईं अरबाें डाॅलर की संपत्तियां छाेड़ेगा, साथ ही ईरानी बंदरगाहाें पर लगी नाैसैनिक नाकेबंदी हटाएगा. रिपाेर्ट्स के मुताबिक ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम और हाईली एनरिच्ड यूरेनियम पर पूरी तरह समझाैता करने काे तैयार नहीं है. र्रानी अधिकारियाें का कहना है कि उनका जवाब सकारात्मक और व्यावहारिक है और अब फैसला अमेरिका काे करना है.
दाेनाें देशाें ने 8 अप्रैल से लागू सीजफायर खत्म हाेने की घाेषणा नहीं की है.