शिवाजीनगर, 11 मई (आ. प्र.) सोमेेशर फाउंडेशन द्वारा आयोजित जनप्रिय राज्यस्तरीय गायन प्रतियोगिता पुणे आइडॉल-2026 का भव्य समापन हाल ही में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. शहर के बालगंधर्व रंगमंदिर में आयोजित इस कार्यक्रम में संगीतप्रेमी नागरिकों और विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्तियों में बड़ी संख्या में शिरकत की इस वर्ष प्रतियोगिता में 4 आयुवर्ष से लेकर 80 आयुवर्ष के 560 प्रतिभागियों ने भाग लिया. विधायक सिद्धार्थ शिरोले, नगरसेवक सनी विनायक निम्हण, पूर्व नगरसेवक स्वाति निम्हण और नगरसेवक रवींद्र सालेगांवकर इस अवसर पर उपस्थित थे. कार्यक्रम में इस अवसर पर समाजसेवा कार्य, प्रशासन, चिकित्सा सेवाओं और सार्वजनिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के साथ संगीत के प्रति अपने जुनून को भी पोषित करने वाले गणमान्य व्यक्तियों को वॉइस ऑफ चॉइस विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया. इनमें पुणे मनपा आयुक्त नवल किशोर राम, प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. जगदीश हीरेमठ, नगरसेवक सपना आनंद छाजेड़ और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रशांत भस्मे शामिल थे. इस अवसर पर बोलते हुए सनी निम्हण ने कहा कि, संगीत एक ऐसी कला है जो समाज को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान कर मानवीय भावना को समृद्ध करती है. उन्होंने बताया कि पुणे आइडल ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के शौकिया गायकों का आत्मविश्वास बढ़ा रहा है और उन्हें एक बड़ा मंच प्रदान कर रहा है. जीतेंद्र भूरुक, मंजुश्री ओक और राजेश दातार ने प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को सफलता से निभाया.
प्रतियोगिता के विजेता
लिटिल चैंप्स ग्रुपः
परी तेलंग-विजेता
श्रेयस अड़ागले- रनरअप
देवांश भाटे -द्वितीय रनरअप
आरंभी रीठे -प्रोत्साहन पर
यूथ आइडॉल ग्रुपः
निषाद मरोड़कर -विजेता
अमे तारणेकर-रनरअप
मुक्ता निवलकर-द्वितीय रनरअप
जनरल आइडॉल ग्रुपः
अमृता मोडक -विजेता
स्वाति भोसले-रनरअप
गोविंद कांबले-द्वितीय रनरअप
ओल्ड इज गोल्ड ग्रुपः
अरविंद देशपांडे-विजेता
कैलाश गोरेल-रनरअप
रोशन शेख-द्वितीय रनरअप