पाकिस्तान में आत्मघाती धमाका: 15 पुलिस कर्मियाें की माैत

    12-May-2026
Total Views |
 

Paki 
 
पाकिस्तान के बन्नू जिले में शनिवार देर राहत काे भीषण आत्मघाती हमला हाेने से 15 पुलिसकर्मियाें की माैत हाे गई. इस हमले में 3 लाेग गंभीर रूप से घायल हाे गए.हमलावराें ने विस्फाेटकाें से भरी गाड़ी काे पुलिस चाैकी से टकराया. खैबर पख्तूनख्वा में खूनी खेल काे अंजाम दिया. धमाका इतना जाेरदार था कि आसपास के घराें की छतें गिर गईं. लाेगाें में भारी दहशत है. धमाका इतना जाेरदार था कि पुलिस चेकपाेस्ट पूरी तरह मलबे में तब्दील हाे गया. बन्नू के डीआईजी सज्जाद खान ने बताया कि विस्फाेट से भारी तबाही हुई और कई जवान मलबे के नीचे दब गए. बचाव दल ने रात भर चले अभियान के बाद मलबे से तीन पुलिस अधिकारियाें काे सुरक्षित बाहर निकाला. घायलाें काे तुरंत जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डीआईजी ने जाकर उनके इलाज का जायजा लिया. अधिकारियाे मृतक जवानाें की पहचान कर ली है. इनके नाम रहमत अयाज, सनाउल्लाह, नियाज अली, हबीब, सादुल्लाह जान, कामरान (पुत्र खान सिकंदर), एक अन्य कामरान, नूरुल्लाह, आबिद जानी, इमरान, कलीमुल्लाह, सादिकुल्लाह, मुनीर आलम खान, राहतुल्लाह खान और फारूक हैं.
 
घायल जवानाें के नाम मुजरिम फिराेज, हयातुल्लाह और कदरुल्लाह बताए गए हैं. रिपाेर्ट के मुताबिक, धमाका इतना जाेरदार था कि इसकी आवाज जिले के दूर-दराज के इलाकाें तक सुनी गई.धमाके से आसपास के घराें और नागरिक इमारताें काे भी काफी नुकसान पहुंचा है. चश्मदीदाें का कहना है कि धमाके की वजह से कई घराें की छतें गिर गईं. खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री साेहेल अफरीदी ने इस हमले की कड़ी निंदा की है. इससे पहले रविवार काे, बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (बीएलएफ) ने बलूचिस्तान के अलग-अलग इलाकाें में 10 ऑपरेशनाें की जिम्मेदारी ली है. संगठन का दावा है कि उन्हाेंने खारन, वाशुक, आवारान, केच और मस्तुंग में हमले किए. इन हमलाें में 10 सुरक्षाकर्मी और 4 अन्य लाेग मारे गए.बीएलएफ प्रवक्ता मेजर ग्वहराम बलूच ने कहा कि उनके लड़ाकाें ने सैन्य शिविराें, काफिलाें और सड़क निर्माण कंपनी की सुरक्षा में लगे जवानाें काे निशाना बनाया.उन्हाेंने यह भी दावा किया कि 3 मई काे खारन शहर में एक चेकपाेस्ट पर राॅकेट और ग्रेनेड लाॅन्चर से हमला किया गया था.