कांग्रेस ने डीएमके की पीठ में छुरा घाेंपा : पीएम माेदी

    12-May-2026
Total Views |
 

PM 
 
बेंगलुरु में प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी ने कहा- कांग्रेस और डीएमके के बीच पिछले 25-30 साल से करीबी संबंध रहे हैं. डीएमके ने कई बार कांग्रेस काे संकट से बाहर निकाला. 2014 से पहले केंद्र में 10 साल तक चली कांग्रेस सरकार भी डीएमके के समर्थन की वजह से ही टिकी रही. डीएमके ने हर समय कांग्रेस के हित में काम किया, लेकिन जैसे ही सत्ता का समीकरण बदला, कांग्रेस ने पहले ही माैके पर डीएमके की पीठ में छुरा घाेंप दिया. उन्हाेंने यह बात ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ के 45वें स्थापना दिवस समाराेह में कही. पीएम रविवार से तीन राज्याें के दाैरे पर थे. उन्हाेंने कहा कि कांग्रेस खुद झूठ बाेलती है और उसकी गारंटियां भी झूठी हाेती हैं. कर्नाटक में पिछले तीन साल से यही स्थिति देखने काे मिल रही है.राज्य सरकार जनता की समस्याएं हल करने के बजाय अपना ज्यादातर समय अंदरूनी झगड़े सुलझाने में बिता रही है. उन्हाेंने आगे कहा कि यह तक तय नहीं हाे पा रहा कि माैजूदा मुख्यमंत्री कितने दिन तक पद पर रहेंगे और दूसरे नेता काे माैका मिलेगा या नहीं. बाद में पीएम माेदी हैदराबाद गए वहां पर एक कार्यक्रम में कहा-पेट्राेल-डीजल का उपयाेग कम से कम करें. उन्हाेंने कहा कि भारत में तेल के कुएं नहीं हैं. युद्ध के चलते हालात बिगड़े हुए हैं. एक बार फिर वर्क फ्राॅम हाेम की स्थिति बन रही है.