पीएमपीएमएल ड्राइवराें हेतु प्रशिक्षण अनिवार्य

    12-May-2026
Total Views |
 
 

PMT 
बढ़ती अनुशासनहीनता पर नियंत्रण पाने के लिए पीएमपीएमएल अध्यक्ष महेश आव्हाड ने अब काॅन्ट्रै्नट ड्राइवराें के लिए सीआईआरटी प्रशिक्षण अनिवार्य कर दिया है और इस प्रशिक्षण की शुरुआत भी हाे चुकी है.प्रत्येक दाे दिन में 45 ड्राइवराें काे सीआईआरटी के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इसके अतिरिक्त पीएमपी के अपने ड्राइवराें काे भी प्रशिक्षण दिया जाएगा. मार्गाें पर लगातार यात्रियाें और अन्य वाहन ड्राइवराें के साथ हाेने वाले विवाद, सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि, बसाें का बीच रास्ते खराब हाे जाना तथा मनपा परिसर से बस चाेरी हाेने जैसी अनेक घटनाओं के कारण पीएमपी अध्यक्ष आव्हाड ने ठेकेदाराें के लिए नइनयमावली लागू करते हुए उनके ड्राइवराें के लिए सीआईआरटी प्रशिक्षण अनिवार्य किया है.
 
45 ड्राइवराें का एक दल हाल ही में प्रशिक्षण पूर्ण कर चुका है, जबकि दूसरे 45 ड्राइवराें के समूह का प्रशिक्षण आरंभ हाे गया है. कार्य की गति बढ़ाने के लिए प्रत्येक दाे दिन में 45 ड्राइवराें के एक दल काे प्रशिक्षण देने की कठाेर याेजना बनाई गई है. जब तक बेड़े के अंतिम ड्राइवर काप्रशिक्षण पूर्ण नहीं हाे जाता, तब तक यह अभियान निरंतर जारी रहेगा.पीएमपी बेड़े के ड्राइवर अब अधिक प्रशिक्षित और सजग बनेंगे. यात्रियाें की सुरक्षा काे प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने स्थायी तथा संविदा दाेनाें प्रकार के चालकाें के लिए व्यापक प्रशिक्षण अभियान आरंभ किया है.