पश्चिम रेलवे का 71वां रेल सप्ताह पुरस्कार समाराेह 8 मई, 2026 काे नरीमन पाॅइंट स्थित यशवंतराव चव्हाण ऑडिटाेरियम में भव्य रूप से आयाेजित किया गया. इस अवसर पर महाप्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय ने वर्ष 2025-26 के दाैरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभिन्न मंडलाें और इकाइयाें काे कुल 28 दक्षता शील्डें प्रदान कीं्. कार्यक्रम में पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा सुजाता पाण्डेय सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे. समाराेह की सबसे प्रतिष्ठित महाप्रबंधक समग्र कार्यकुशलता शील्ड संयुक्त रूप से मुंबई सेंट्रल और रतलाम मंडलाें काे दी गई्. वहीं, राजकाेट मंडल ने बेस्ट इंप्रूवमेंट शील्ड अपने नाम की. मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक के अनुसार, मुंबई सेंट्रल मंडल ने ऊर्जा दक्षता, कार्मिक और सड़क सुरक्षा (लेवल क्राॅसिंगसमाप्त करने) के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य किया.
साथ ही, राेलिंग स्टाॅक शील्ड (अहमदाबाद के साथ) और सुरक्षा शील्ड (वडाेदरा के साथ) भी हासिल की. अहमदाबाद मंडल ने इस वर्ष शुरू की गई नई जनसंपर्क शील्ड जीतकर इतिहास रचा.इसके अलावा, अहमदाबाद ने सर्वश्रेष्ठ लाेडिंग एफर्ट, ऑपरेटिंग शील्ड और सर्वश्रेष्ठ अनुरक्षित रनिंग रूम (पालनपुर) का पुरस्कार भी जीता. वडाेदरा मंडल ने अकाउंट्स, कमर्शियल, ट्रैक्शन, मेडिकल और स्क्रैप माेबिलाइजेशन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्राें में बाजी मारी. रतलाम मंडल ने सर्वे एवं कंस्ट्रक्शन, सिग्नल एवं टेलीकाॅम और स्टाेर्स शील्ड प्राप्त की. साथ ही, राजभाषा शील्ड भावनगर मंडल काे प्रदान की गई्.
स्वच्छता और यात्री सेवा के क्षेत्र में, राजकाेट और रतलाम ने कमर्शियल स्वच्छता शील्ड, जबकि भावनगर और राजकाेट ने संयुक्त रूप से मरेल मदद शील्डफ जीती.वडाेदरा की प्रतापनगर वर्कशाॅप काे सर्वश्रेष्ठ वर्कशाॅप और अहमदाबाद के कांकरिया डिपाे काे सर्वश्रेष्ठ मेल/एक्सप्रेस ट्रेन ट्राॅफी से नवाजा गया. महाप्रबंधक पाण्डेय ने अपने संबाेधन में कर्मचारियाें के सामूहिक प्रयासाें की सराहना की और उन्हें भविष्य में भी उच्च मानकाें काे बनाए रखने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम का समापन रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाें और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ.