राज्य सड़क विकास महामंडल द्वारा निर्मित रिंग राेड का पश्चिमी भाग अगले वर्ष जून तक पूरा करें.यह आदेश मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य सड़क विकास महामंडल काे दिया. शहर में यातायात की समस्या काे हल करने के लिए रिंग राेड पर यातायात शुरू करने काे कहा है.मुख्यमंत्री के वाॅर रूम में मुख्यमंत्री फडणवीस ने पुणे जिले में चल रही विभिन्न अवसंरचना परियाेजनाओं कीप्रगति की समीक्षा की. इस दाैरान मुख्य रूप से पुणे शहर और जिले की महत्वपूर्ण परियाेजनाओं के बारे में जानकारी जुटाई गई. इस अवसर पर सभी संबंधित विभागाें के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ मनपा की सड़काें पर भारी वाहनाें के आवागमन के कारण प्रमुख सड़काें पर यातायात जाम रहता है.
मुंबई आने-जाने वाले वाहनाें काे शहर के बाहर से माेड़ने के उद्देश्य से राज्य सड़क विकास महामंडल द्वारा रिंग राेड परियाेजना का कार्य शुरू किया गया था. रिंग राेड काे पूर्वी और पश्चिमी भागाें में विभाजित किया गया है. पश्चिमी भाग का कार्य लगभग 30 प्रतिशत पूरा हाे चुका है.मुख्यमंत्री फडणवीस ने कार्य में तेजी लाने और इसे अगले वर्ष जून तक पूरा करने का आदेश दिया है.अधिसूचना जारी करने के निर्देश इस परियाेजना के लिए, इंटरचेंज यानी वह क्षेत्र जहां पीएमआरडीए रिंग राेड, राेड डेवलपमेंट काॅर्पाेरेशन रिंग राेड के पूर्वी हिस्से से मिलती है, उसके कुछ हिस्साें में अभी तक भूमि अधिग्रहण नहीं हुआ है.परियाेजना याेजना में कुछ बदलावाें के बाद, इसके लिए नई भूमि का अधिग्रहण करना हाेगा. हालांकि, लाेक निर्माण विभाग ने अभी तक इस भूमि अधिग्रहण के लिए अधिसूचना जारी नहीं की है. उन्हाेंने इस अधिसूचना काे तत्काल जारी करने के निर्देश दिए.जिससे परियाेजना काे तय समय में पूरा करने में मदद मिलेगी.