आखिरी गेंद पर जीती राजस्थान राॅयल्स

    12-May-2026
Total Views |
 

RR 
 
रायपुर के शहीद वीर नारायण इंटरनेशनल स्टेडियम में आईपीएल का एक राेमांचक मुकाबला खेला गया, जिसमें आखिरी गेंद पर आरसीबी ने मुंबई काे दाे विकेट से हरा दिया. सीजन का यह 54वां मुकाबला कई बार पलटा, लेकिन आखिर में बाजी हाेम टीम बेंगलुरु ने मारी. 167 रनाें के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी काे आखिरी ओवर में 15 रन की दरकार थी, जिसे उसने आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया. क्रुणाल पंड्या ने अर्धशतकीय पारी खेलकर आरसीबी काे लक्ष्य तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.
इस जीत के साथ ही आरसीबी अब पाॅइंट्स टेबल में 14 अंक लेकर टेबल टाॅपर बन गई है.दूसरी ओर, मुंबई प्लेऑफ की रेस से बाहर हाे चुकी है. मुंबई की यह 11 मैचाें में आठवीं हार है. यहां से उसका टाॅप-4 में जगह बनाना किसी भी तरह संभव नहीं है.
लखनऊ सुपर जायंट्स के बाद मुंबई प्लेऑफ की दाैड़ से बाहर हाेने वाली इस सीजन दूसरी टीम है.
 
19 ओवर के बाद आरसीबी ने 152 रनबना लिए थे. सूर्यकुमार यादव ने आखिरी ओवर की जिम्मेदारी युवा राज अंगद बावा काे साैंपी. शुरुआती दाे लीगल गेंदाें पर वाइड और नाे बाॅल के साथ 5 रन बनेतीसरी गेंद पर राेमारियाे शेफर्ड का विकेट लेकर राज ने मुंबई की जीत लगभग तय कर दी थी, लेकिन एक वाइड फेंकने के बाद भुवनेश्वर कुमार के छक्के से पासा पूरी तरह पलट गया. आरसीबी के खेमे में खुशी की लहर दाैड़ गई. यहां से आरसीबी काे जीत के लिए दाे गेंदाें में सिर्फ तीन रन चाहिए थे. 5वीं गेंद पर सिंगल के साथ आरसीबी काे जीत के लिए अब आखिरी गेंद पर दाे रन चाहिए थे. रसिख सलाम ने आखिरी बाॅल काे सामने की ओर पुश किया, जिसे राज पकड़ नहीं सके.
 
उनके हाथ से लगती हुई गेंद लाॅन्ग ऑन की तरफ चली गई, जब तक थ्राे कीपर तक पहुंचा भुवनेश्वर और रसिख दाे रन पूरे कर चुके थे. इसी के साथ आरसीबी के डगआउट में जश्न शुरू हाे गया.अपनी इस पारी में क्रुणाल ने 4 चाैके और 5 छक्के लगाए. भुवनेश्वर कुमार 2 गेंदाें में 7 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि रसिख सलाम ने नाबाद 3 रन बनाए और टीम काे जीत दिलाकर लाैटे. गेंदबाजी में एमआई की ओर से काॅर्बिन बाॅश ने 26 रन देकर 4 विकेट चटकाए, जबकि दीपक चाहर ने 2 विकेट अपने नाम किए.मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 7 विकेट खाेकर स्काेरबाेर्ड पर 166 रन लगाए थे.एमआई की शुरुआत खराब रही और रयान रिकेल्टन काे भुवनेश्वर कुमार ने पहले ही ओवर में 2 रनाें के स्काेर पर आउट किया