प्रैक्टिकल एज्युस्किल्स और टी. जे. कॉलेज के बीच हुआ महत्वपूर्ण करार

    12-May-2026
Total Views |
bfdb
खड़की, 11 मई (आ.प्र.)

विद्यार्थियों को पारंपरिक शिक्षा के साथ उद्योगोन्मुख कौशल और प्रत्यक्ष कार्य अनुभव उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रैक्टिकल एजुस्किल्स और टी. जे. कॉलेज के बीच महत्वपूर्ण सामंजस्य करार किया गया. इस करार के अंतर्गत ‌‘कमाओ-सीखो‌’ सिद्धांत पर आधारित एईडीपी अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम शुरू किया जाएगा. यह करार खड़की शिक्षण संस्था के अध्यक्ष कृष्णकुमार गोयल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ. इस अवसर पर टी. जे. महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय चाकणे, प्रैक्टिकल एजुस्किल्स के संस्थापक सनमित शाह तथा पाठ्यक्रम विभाग के प्रतिनिधि नीलेश देशपांडे उपस्थित थे. इस पहल के तहत विद्यार्थियों को डिग्री शिक्षा के साथ उद्योगों में प्रत्यक्ष प्रशिक्षण और कार्य अनुभव मिलेगा. नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप तैयार किए गए ये पाठ्यक्रम पूर्णतः कौशल आधारित और रोजगारोन्मुख हैं. कृष्णकुमार गोयल ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में केवल डिग्री पर्याप्त नहीं, बल्कि उद्योगों के अनुरूप कौशल भी जरूरी हैं. डॉ. संजय चाकणे ने बताया कि इस मॉडल से विद्यार्थी पढ़ाई पूरी होने से पहले ही उद्योग के लिए तैयार हो जाएंगे. सन्मित शाह ने कहा कि बदलती औद्योगिक जरूरतों के अनुसार प्रशिक्षण देना समय की मांग है. वहीं नीलेश देशपांडे ने पाठ्यक्रम संरचना, प्रशिक्षण पद्धति और उद्योग सहभागिता की जानकारी दी.