विजय थलापति ने रविवार काे तमिलनाडु के सीएम पद की शपथ ली. राज्यपाल ने 9 मंत्रियाें काे भी शपथ दिलायी. समाराेह में उमड़ा जन सैलाब उमड़ा. इस माैके पर राहुल गांधी भी माैजूद रहे. सीएम बनते ही ए्नशन माेड में आए सीएम विजय. 200 यूनिट तक बिजली फ्री सहित तीन प्रमुख घाेषणाएं की. इसके बाद डीएमके सरकापर राज्य काे 10 लाख कराेड़ के कर्ज में डुबाे देने का आराेप भी लगाया.विस्तार से प्राप्त खबराें के अनुसार थलापति विजय शपथ लेते समय निर्धारित लाइनाें के अलावा और बातें बाेलने लगे.इस पर राज्यपाल अर्लेकर ने उन्हें टाेक दिया और कहा कि वही पढ़ें जाे लिखकर दिया है. सीएम विजय के साथ 9 और मंत्रियाें ने भी शपथ ली. इनमें एन आनंद,आधव अर्जुन, डाॅ. केजी अरुणराज, केए सेंगाेट्टैयन, पी वेंकटरमणन, आर निर्मलकुमार, राजमाेहन, डाॅ. टीके प्रभु, सेल्वी एस कीर्तना शामिल है. ये सभी विजय की पार्टी टीवीके के विधायक हैं.
सहयाेगी दलाें के किसी विधायक काे मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया है.सीएम बनते ही विजय एक्शन में आए और दस्तावेजाें का पहला सेट साइन कया. इनमें 200 यूनिट फ्री बिजली देने, महिला सुरक्षा दल और एंटी ड्रग्स स्क्वाॅड बनाने के आदेश शामिल हैं. इससे पहले शनिवार काे विजय ने राज्यपाल अर्लेकर का टीवीके, कांग्रेस, सीपीआई, वीसीके और एलयूएमएल के विधायकाें के समर्थन पत्र साैंपे. इसके बाद राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने का न्याेता दिया.विजय की दाे साल पुरानी पार्टी टीवीकेने अपने पहले ही विधानसभा चुनाव में 234 में 108 सीटें जीतीं. तमिलनाडु में 1967 के बाद पहली बार गैर-द्रविड़ दल या आईडीएमके का मुख्यमंत्री बना है. सीएम जाेसेफ विजय ने शपथ लेते ही एक्शन शुरू कर दिया है. उन्हाेंने घरेलू उपभाेक्ताओं के लिए 200 यूनिट फ्री बिजली देने वाली फाइल पर हस्ताक्षर किए. इसके बाद महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक विशेष बल बनाने वाली फाइल साइन की.
सीएम विजय ने अपने पहले संबाेधन में कहा कि वे किसी शाही खानदान से नहीं हैं. लाेगाें ने ही उनका स्वागत किया और उन्हें स्वीकार किया. इसलिए झूठे वादाें से लाेगाें काे धाेखा नहीं देंगे. सीएम विजय ने बताया कि पिछली डीएमके सरकार पर राज्य पर 10 लाख कराेड़ रुपए का कर्ज लादने का आराेप लगाया. विजय कांग्रेस के सहयाेग से गठबंधन सरकार का नेतृत्व करेंगे.राज्यपाल ने विजय काे 13 मई या उससे पहले विधानसभा में विश्वासमत हासिल करने का निर्देश भी दिया है. जिन नाै लाेगाें ने मंत्री पद की शपथ ली, वे हैं- बुसी एन आनंद, आधव अर्जुना, केजी अरुणराज, केए सेंगाेट्टैयन, पी वेंकटरमणन, सीटीआर निर्मलकुमार, ए राजमाेहन, टी. के. प्रभु और एस कीर्तना. विजय, जाे पेरंबूर और तिरुची ईस्ट दाेनाें सीटाें से निर्वाचित हुए हैं.
विजय काे मिलाकर चेन्नई से कुल पांच मंत्री हाेंगे. पश्चिमी क्षेत्र से दाे मंत्री और दक्षिणी क्षेत्र से तीन मंत्रियाें काे प्रतिनिधित्व मिलेगा. फिलहाल मंत्रिमंडल में एक महिला और अनुसूचित जाति (एससी) समुदाय से एक प्रतिनिधि हैं. पिछले कुछ दिनाें से जारी राजनीतिक अनिश्चितता शनिवार शाम समाप्त हाे गई, जब वीसीके और आईयूएमएल ने भी समर्थन दे दिया, जिससे टीवीके का आंकड़ा 120 तक पहुंच गया.इसके बाद विजय ने चेन्नई स्थित लाेक भवन में राज्यपाल से मुलाक़ात कर कांग्रेस, सीपीआई, सीपीआई(एम), वीसीके और आईयूएमएल के समर्थन पत्र साैंपे थे. हालिया विधानसभा चुनाव में टीवीके ने 108 सीटें जीती थीं.
हालांकि वास्तव में यह संख्या 107 है, क्याेंकि पार्टी अध्यक्ष विजय दाे सीटाें से निर्वाचित हुए हैं और उन्हें एक सीट छाेड़नी हाेगी.