अमेय निमसुडकर जीपीओ के वरिष्ठ पोस्ट मास्टर नियुक्त
13-May-2026
Total Views |
पुणे, 12 मई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) पुणे स्टेशन के नजदीक जनरल पोस्ट ऑफीस (जीपीओ) के वरिष्ठ पोस्ट मास्टर के पद पर अमेय निमसुडकर की नियुक्ति की गई है. उन्होने हाल ही में जीपीओ के वरिष्ठ पोस्ट मास्टर पद का पदभार संभाला है. अमेय निमसुडकर की डाक विभाग में तकरीबन 27 वर्षो की सर्विस हुई है. उन्होंने सोलापुर, बारामती, अक्कलकोट, पिंपरी, दादर, नागपुर और अहिल्यानगर में भी विभिन्न पदों पर काम किया है.