प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी ने देशवासियाें से पेट्राेल-डीजल की फिजूलखर्ची से बचने अपील की है, लेकिन मध्य प्रदेश में बीजेपी के ही एक नेता ने पीएम माेदी की अपील काे दरकिनार कर दिया. बीजेपी नेता अपना भाैकाल दिखाने के लिए शक्ति प्रदर्शन करते हुए करीब 700 गाड़ियाें का काफिला लेकर उज्जैन से भाेपाल पहुंचे. अब बीजेपी नेता के सैकड़ाें गाड़ियाें के साथ निकले काफिले के वीडियाे साेशल मीडिया पर तेजी से वायरल हाे रहे हैं, जिसके बाद संगठन ने नाराजगी जताते हुए शक्ति प्रदर्शन करने वाले नेता से जवाब मांगा है. वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस इसे लेकर भाजपा पर हमलावर है.उज्जैन के भाजपा नेता साैभाग्य सिंह ठाकुर काे मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम का अध्यक्ष बनाया गया है. साैभाग्य सिंह साेमवार काे अपना पदभार ग्रहण करने के लिए उज्जैन से भाेपालपहुंचे. पदभार ग्रहण करने से पहले भाजपा नेता साैभाग्य सिंह ने जमकर अपना भाैकाल दिखाया और शक्ति प्रदर्शन किया. वह करीब 700 गाड़ियाें का काफिला लेकर उज्जैन से भाेपाल पहुंचे और पदभार ग्रहण किया. साैभाग्य सिंह ठाकुर के सैकड़ाें गाड़ियाें के काफिले के कारण उज्जैन से लेकर भाेपाल में जगह-जगह जाम की स्थिति बनती रही