पुणे, 12 मई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) आयकर विभाग के पुणे रीजन ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में टैक्सपेयर्स से करीब 1,33,635 करोड़ रुपये इन्कम टैक्स का कलेक्शन किया है और 2026-27 वित्तीय वर्ष में, पुणे रीजन ने टैक्सपेयर्स से करीब 1,60,000 करोड़ रुपये इन्कम टैक्स कलेक्शन करने का टार्गेट रखा है, यह जानकारी पुणे रिजन के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त विवेक वाडेकर ने मंगलवार को आयोजित पत्रकार-वार्ता में दी. आयकर विभाग द्वारा 1 अप्रैल 2026 से नया इन्कम टैक्स एक्ट 2025 प्रत्यक्ष रूप से लागू किया गया है. इस बारे में राष्ट्रीय जनजागृति उपक्रम के तहत और विकसित भारत मिशन के अंतर्गत, करदाताओं में जागरूकता फैलाने के लिए, ‘प्रारंभ 2026’ कार्यक्रम आयोजित किया गया है. इस के बारे में जानकारी देने के लिए आयोजित पत्रकार-वार्ता में पुणे रीजन के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त विवेक वाडेकर बोल रहे थे. प्रधान आयकर आयुक्त(पीसीआईटी) अभिनय कुंभार, अतिरिक्त आयकर आयुक्त शशांक देवगडकर, अतिरिक्त आयकर आयुक्त सत्यम श्रीवास्तव, आउटरीच ब्यूरो पुणे हेड सुप्रिया घायतडक और इन्कम टैक्स डिपार्टमेंट के अन्य वरीष्ठ अधिकारी उपस्थित थे. प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त विवेक वाडेकर ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में पुणे रीजन को 1,35,200 करोड़ रुपये का इन्कम टैक्स कलेक्शन का टारगेट दिया गया था. पुणे रीजन के तहत दस करोड़ पैन होल्डर टैक्सपेयर्स, एक करोड़ से अयादा रिटर्न फाइल करने वाले टैक्सपेयर्स और दो लाख से अयादा पब्लिक ट्रस्ट, इंस्टीट्यूशन और सोसायटी रजिस्टर्ड हैं. पुणे रीजन के तहत कुल 23 जिले शामिल हैं. इस साल भी टैक्स कलेक्शन का टारगेट हम जरूर हासिल करेंगे. पुणे रीजन में टैक्सपेयर्स में मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री का हिस्सा 42 से 43% है. जबकि वित्तीय क्षेत्र का हिस्सा 18% है. कंप्यूटर और सूचना एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र का हिस्सा 15% है. रिटेल क्षेत्र का हिस्सा 9% है जबकि निर्माण क्षेत्र का हिस्सा 7 प्रतिशत है. आयकर विभाग अब अधिकतम कर संग्रह सुनिश्चित करने और नागरिकों के बीच नए आयकर अधिनियम के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है. यह भी जानकारी प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त विवेक वाडेकर ने दी. उन्होंने कहा कि, नए इन्कम टैक्स एक्ट के बारे में जानकारी देने के लिए पुणे से शुरुआत करेंगे. उसके बाद 18 मई से दस से पंद्रह जिलों में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रम कुल 23 जिलों में चरणों में आयोजित किए जाएंगे. नया आयकर एक्ट बहुत सरल और आसान है. आम आदमी इसे आसानी से समझ सके इस तरह नया इन्कम टैक्स एक्ट,2025 बनाया गया है. 1961 के बाद, इन्कम टैक्स एक्ट में कई नए संशोधन किए गए हैं. नए आयकर अधिनियम के बारे में ‘करसारथी’, ‘करसेतु’ और ‘संवाद’ इन उपक्रमों के माध्यम से बहुत ही सरल तकनीकी भाषा में जानकारी प्रदान की गई है, यहां तक कि मराठी भाषा में भी, करदाताओं को समझने वाली सरल भाषा में जानकारी प्रदान की गई है. पुणे शहर में कोऑपरेटिव, एजुकेशन, मैन्युफैक्चरिंग, इंडस्ट्रियल, फाइनेंशियल, स्टार्टअप जैसे अलग-अलग क्षेत्र कार्यान्वित है, इसलिए पुणे शहर में पहला जनजागरण पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. यह कार्यक्रम शुक्रवार, 15 मई को सुबह 10.30 बजे ऑडिटोरियम, सेकंड फ्लोर, कॉसमॉस टॉवर, प्लॉट नंबर 6, आयईएस कॉलोनी, यूनिवर्सिटी रोड, गणेशखिंड, शिवाजीनगर में आयोजित किया जा रहा है. सांसद मेधा कुलकर्णी, लीला पूनावाला, प्रदीप भार्गव और विभिन्न क्षेत्रों के जाने-माने लोग भी शामिल होंगे.
15 मई को ‘प्रारंभ 2026’ जनजागृति कार्यक्रम का आयोजन
प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त विवेक वाडेकर ने कहा कि, नया इन्कम टैक्स एक्ट, 2025 भारत के डायरेक्ट टैक्स सिस्टम में एक महत्वपूर्ण और व्यापक सुधार कानून है, और इसे टैक्स सिस्टम को और आसान, ट्रांसपेरेंट, टेक्नोलॉजी-बेस्ड और टैक्सपेयर-सेंट्रिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. यह कानून में अब 819 सेक्शन के मुकाबले 536 सेक्शन और पिछले कानून के 47 चैप्टर के मुकाबले 23 चैप्टर हैं. इसी तरह, इन्कम टैक्स नियमों की संख्या 511 से घटाकर 333 और फॉर्म की संख्या 399 से घटाकर 190 कर दी गई है. 15 मई को ‘प्रारंभ 2026’ अंतर्गत जनजागृति पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.