नीट की परीक्षा रद्द: 23 लाख छात्राें काे झटका

    13-May-2026
Total Views |
 

NEET 
 
पेपर लीक हाेने से नीट की परीक्षा रद्द कर दी गई. इससे 23 लाख छात्राें काे फटका लगा है. केंद्र सरकार से चर्चा के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा महत्वपूर्ण फैसला लिया. परीक्षा देने वाले 23 लाख छात्राें काे जबर्दस्त झटका लगा है.महाराष्ट्र से राजस्थान, बिहार, हरियाणा सहित कई राज्याें में पेपर लीक करने वाला गिराेह सक्रिय था. पेपर की पहली कापी नासिक में मिली थी. 120 सवाल हुबहु मिले थे. मामले की जांच अब सीबीआई करेगी. एनटीए ने कहा-परीक्षा की तारीख 7 से 10 दिनाें में घाेषित किया जाएगा.
उन्हाेंने कहा-छात्राें काे फिर से रजिस्ट्रेशन नहीं कराना हाेगा और साथ ही दाेबारा फीस भी नहीं भरनी हाेगी.विस्तार से प्राप्त खबराें के अनुसार यह परीक्षा 3 मई काे हुई थी. 22.79 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी. एनटीए ने कहा कि अब परीक्षा दाेबारा कराई जाएगी. नई तारीख बाद में जारी की जाएगी.
 
उधर, केंद्र सरकार ने इस मामले की जांच सीबीआई काे साैंप दी है. एनटीएने बताया कि भारत सरकार की मंजूरी मिलने के बाद परीक्षा काे रद्द करने का फैसला लिया गया. उधर, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से दिल्ली में इस मामले में मीडिया ने सवाल पूछा ताे वह बिना कुछ बाेले निकल गए.केरलम के काॅलेज में एमबीबीएस कर रहे चूरू के एक लड़के ने ‘क्वेश्चन बैंक’ सीकर में अपने दाेस्त काे भेजा. 2 मई काे यह ‘क्वेश्चन बैंक’ सीकर के एक पीजी संचालक काे मिला. उसने इसे अपने यहां रहने वाले छात्राें काे दे दिया. उनके माध्यम से यह अन्य छात्राें और करियर काउंसलर्स तक पहुंचा और फिर छात्राें के बीच बंटता चला गया.3 मई काे परीक्षा हाेने के बाद सीकर के एक पीजी संचालक ने उद्याेग नगर थाने और एनटीए काे यह शिकायत दी थी कि एक कथित ‘क्वेश्चन बैंक’ बड़ी संख्या में छात्राें काे मिला है.
 
6-7 मई काे आंसरकी और परीक्षा से जुड़ी चर्चाएं ऑनलाइन सामने आने के बाद छात्राें और काेचिंग सेंटर्स में एक कथित ‘गेस पेपर’ काे लेकर चर्चा शुरू हुई, जाे कथित ताैर पर असली परीक्षा से काफी मिलता-जुलता था. 7 मई काे एनटीए ने पुष्टि की कि उसे परीक्षा के 4 दिन बाद, यानी 7 मई काे कथित गड़बड़ियाें से जुड़े इनपुट मिले थे.एजेंसी ने बताया कि यह मामला राजस्थान और उत्तराखंड से सामने आया.8 मई काे एनटीए ने जांच केंद्रीय एजेंसियाें काे साैंप दी. 10 मई काे राजस्थान पुलिस स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने कहा कि उसने नीट पेपर लीक मामले की जांच शुरू कर दी है. 12 मई तक सीकर और आसपास के इलाकाें से 13 लाेगाें काे अरेस्ट किया. ‘क्वेश्चन बैंक’ में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायाेलाॅजी के 300 से ज्यादा सवाल थे.ये सभी हाथ से लिखे गए और इनकी हैंडराइटिंग भी एक ही है. इसमें से 150 सवाल हूबहू नीट के पेपर में आए. पेपर में कुल 180 सवाल हल करने हाेते हैं और प्रत्येक सवाल 4 अंक का हाेता है.यानी 720 में से 600 नंबर के सवाल सीधे ‘क्वेश्चन बैंक’ से आए. एक्सपर्ट्स के अनुसार किसी विशेष गेस पेपर से परीक्षा में कुछ सवाल हूबहू आने की संभावना रहती है.