गुरुनानक हाईस्कूल एवं जूनियर कॉलेज के विद्यार्थियों का 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

    13-May-2026
Total Views |

bf 

 पुणे, 12 मई (आ.प्र.)

शहर के गणेश पेठ में स्थित श्री गुरुनानक एजुकेशन सोसायटी संचालित गुरुनानक हाईस्कूल एवं जूनियर कॉलेज ने इस वर्ष भी अपनी उत्कृष्ट शैक्षिक परंपरा को कायम रखते हुए एस.एस. सी.परीक्षा मार्च-2026 में 100% परिणाम प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया. विद्यालय निरंतर विद्यार्थियों के उत्कृष्ट गुणांक एवं सर्वांगीण विकास की दिशा में निरंतर प्रगति कर रहा है. यह सफलता चेयरमैन संतसिंह मोखा के प्रेरणादायी नेतृत्व, वाइस चेयरमैन सुरिंदर सिंह गुरुदत्ता, सेक्रेटरी चरणजीत सिंह साहनी, ट्रेजरर अमरजीत सिंह नारंग के सहयोग तथा विशेष रूप से संस्था के समर्पित एवं दूरदर्शी स्टाफ, प्राचार्या गुरप्रीत ढिल्लो के कुशल मार्गदर्शन, एवं मार्गदर्शक सुपरवाइजर सचिन बटवाल के निरंतर परिश्रम एवं समर्पित प्रयासों का परिणाम है. विद्यालय के सभी शिक्षक विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य हेतु निरंतर मेहनत कर रहे हैं तथा विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षा, अनुशासन एवं संस्कार प्रदान करने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं.विद्यालय के चेयरमैन, सभी ट्रस्टीगण, प्राचार्य, सुपरवाइजर एवं समस्त स्टाफ ने सफल विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. विद्यालय के कुल 83 छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें से 15 विद्यार्थी विशेष श्रेणी से सफल हुए.  
 
परीक्षा में 100% परिणाम के मेधावी छात्र
 
तेजल टी.सालुंके- 92.40%, जयेद्. शेख- 89.00%, संस्कृति आर. कुरापट्टी-88.60%, गौरंग जी.सावरकर -86.20%, प्रतीक्षा डी. परदेशी - 84.60%, सतेंद्र कुशवाहा- 83.20% आदि है.
 
एच.एस.सी.परीक्षा मार्च-2026 के प्रतिभावान छात्र
 
वाणिज्य शाखा ( 95.18% परिणाम ) : सूर्यवंशी ओंकार राजेश -79.67%, धोंडले ईशा किरण -79.50%, कार्ली सारिका गंगाधर, नितु रूपाराम -63.15%, दुबे आकाशकुमार-62.00%