पाकिस्तान में फिर बम धमाका: 9 मृत, 35 घायल

    13-May-2026
Total Views |
 
 

Pak 
पाकिस्तान में फिर बम धमाका हाेने से 9 लाेगाें की माैत हाे गई जबकि 35 लाेग घायल हाे गए. हमलावर ने खैबर पख्तूनख्वा के भीड़-भाड़ वाले बाजार में धमाका किया. धमाका हाेने से चाराें तरफ अफरा-तफरी मच गई. 48 घंटे में दूसरे धमाके से इलाके में भारी दहशत है.इस धमाके में 2 पुलिसकर्मियाें समेत कम से कम 9 लाेगाें की माैत हाे गई.पुलिस के मुताबिक घटना की जांच की जा रही है. पुलिस के मुताबिक ब्लास्ट सराय नाैरंग तहसील के एक व्यस्त चाैराहे पर हुआ. यहां ट्रैफिक पुलिस वार्डन बन्नू और डेरा इस्माइल खान के बीच ट्रैफिक कंट्राेल कर रहे थे. लक्की मरवत पुलिस के प्रवक्ता कुदरतुल्लाह खान ने कहा कि अभी यह साफ नहीं है कि विस्फाेटकाें से भरा लाेडर रिक्शा वहां खड़ा था या किसी आत्मघाती हमलावर ने खुद काे उड़ा लिया. बम निराेधक दस्ता ब्लास्ट के नेचर का पता लगाने में जुटा है. मृत पुलिसकर्मियाें की पहचान आदिल जान और राहतुल्लाह के रूप में हुई है. दाेनाें के शव तहसील हेडक्वार्टर अस्पताल भेजे गए हैं. घायलाें में एक किशाेरी और एक महिला भी शामिल हैं.