‌‘प्रियम राठी आदर्श कक्षा पुरस्कार‌’ प्रदान

वारजे स्थित आकाशनगर बस्ती की ‌‘कक्षा‌’ को मिला सम्मान

    13-May-2026
Total Views |
 
bfdb
कर्वेनगर, 12 मई (आ.प्र.)

निरामय संस्था द्वारा किशोर शक्ति परियोजना के अंतर्गत, किशोरियों के लिए आयोजित आवासीय शिविर उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ. वर्ष भर उत्कृष्ट गतिविधियां चलाने वाली और कार्यक्रमों में सर्वाधिक संख्या में भाग लेने वाली कक्षाओं को प्रियम राठी आदर्श किशोरी कक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया गया. इस वर्ष यह पुरस्कार वारजे स्थित आकाशनगर बस्ती की कक्षा को दिया गया. महर्षि कर्वे शिक्षण संस्था के इचलकरंजी सभागार में आयोजित इस शिविर में विभिन्न राज्यों की जानकारी और संस्कृति को दर्शाने वाली एक प्रदर्शनी भी लगाई गई थी. इसके अतिरिक्त, शिविर में सोशल मीडिया और मीडिया के कारण होने वाला दिशाभूल विषय पर विशेष सत्र, मल्लखंब, रस्सी के करतब, व्यायाम और योगासनों का प्रदर्शन किया गया.