3 वर्षाें में 5 लाख यात्रियाें ने विस्टाडाेम काेच में सफर किया

    13-May-2026
Total Views |
 
 

VISTA 
मध्य रेल के विस्टाडाेम काेच यात्रियाें के बीच आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं, जिसका प्रमाण पिछले तीन वर्षाें के दाैरान इनकी ऑक्यूपेंसी और राजस्व में हुई निरंतर वृद्धि है.वित्तीय वर्ष 2023-24 से 2025-26 के बीच मध्य रेल ने विस्टाडाेम सेवाओं के माध्यम से कुल 81.29 कराेड़ का राजस्व अर्जित किया है. इस तीन वर्षीय अवधि में लगभग 5.33 लाख यात्रियाें ने इन प्रीमियम काेचाें में सफर का आनंद लिया. आंकड़ाें के विश्लेषण से स्पष्ट हाेता है कि जहां 2023-24 में औसत ऑक्यूपेंसी 91.36 प्रतिशत थी, वहीं 2025-26 में यह बढ़कर 93.67 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जबकि कई प्रमुख मार्गाें पर ताे यह 100 प्रतिशत से भी अधिक दर्ज की गई है.
 
इन काेचाें की बढ़ती लाेकप्रियता का मुख्य कारण इनका विशेष डिजाइन और आधुनिक सुविधाएं हैं, जाे रेल यात्रा काे एक प्रीमियम पर्यटन अनुभव में बदल देते हैं. पारदर्शी कांच की छत (ग्लास रूफटाॅप) और बड़ी चाैड़ी खिड़कियाें के माध्यम से यात्री भाेर घाट और काेंकण जैसे प्राकृतिक रेलखंडाें के मनाेरम दृश्याें का आनंद ले सकते हैं. काेच के भीतर 180 डिग्री घूमने वाली पुशबैक रिक्लाइनर सीटें यात्रियाें काे अपनी पसंद के अनुसार बैठने की सुविधा देती हैं. इसके अलावा, रियर ऑब्जर्वेशन लाउंज और व्यूइंग गैलरी फाेटाेग्राफी के शाैकीनाें के लिए विशेष आकर्षण प्रदान करती है.