पिंपरी, 12 मई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) यूके स्थित एबरिस्टविथ यूनिवर्सिटी के अंतरराष्ट्रीय विभाग के सहयोगी प्र-कुलपति प्रो. नायजेल होल्ट ने कहा कि, वर्ल्ड- क्लास एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन्स को एक साथ आना चाहिए और हायर एजुकेशन कर रहे स्टूडेंट्स और फैकल्टी के लिए सही तरीके से को-ऑर्डिनेट करके एक मजबूत ग्लोबल ट्रांसफॉर्मेशनल एजुकेशनल पार्टनरशिप बनानी चाहिए. इसके लिए, एबरिस्टविथ यूनिवर्सिटी, पिंपरी-चिंचवड़ एजुकेशन ट्रस्ट के साथ एक मजबूत रिश्ता बना रही है. जो भारत में इंटरनेशनल-क्लास एजुकेशनल सुविधाएं देता है, जो भविष्य में दोनों इंस्टीट्यूशन्स के विस्तार के लिए उपयोगी होगा, वर्ष-2025 में पीसीईटी के प्रेसिडेंट ज्ञानेेशर लांडगे, वाइस-प्रेसिडेंट पद्मा भोसले, सेक्रेटरी विट्ठल कालभोर, ट्रेजरर शांताराम गराडे, ट्रस्टी हर्षवर्धन पाटिल, एंटरप्रेन्योर नरेंद्र लांडगे, अजिंक्य कालभोर, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ.गिरीश देसाई की मौजूदगी में यूके में एबरिस्टविथ यूनिवर्सिटी के साथ एक सामंजस्यता समझौते पर हस्ताक्षर किए थे. बैठक में इन्होंने ली सहभागिता : समझौते के अगले कदम के रूप में, पीसीईटी ट्रस्ट और यूके में एबरिस्टविथ वेिशविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल की एक बैठक पीसीईटी ट्रस्ट कार्यालय में आयोजित की गई. इस अवसर पर एबरिस्टविद वेिशविद्यालय के एसोसिएट प्रो-चांसलर प्रो. नायजेल होल्ट, क्षेत्रीय प्रबंधक सामंथा वॅलिन, सलाहकार जफीर आलम और पीसीईटी की ओर से ओ. एस.डी. डॉ.योगेश भावसार, डॉ.ऐेशर्या गोपालकृष्णन, डॉ. निरुपमा कोचेरलाकोटा, डिजिटल मार्केटिंग विभाग से शुभांगी रामटेके ने बैठक में भाग लिया.