पुणे, 13 मई (आ. प्र.) मुसाशी इंडिया ने काइनेटिक ग्रीन के साथ एकीकृत टू-व्हीलर इलेक्ट्रिक पॉवरट्रेन सिस्टम की आपूर्ति के लिए आशय पत्र (एलओआई) पर हस्ताक्षर किए. यह समझौता भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी समाधानों को बढ़ावा देने के प्रति दोनों कंपनियों की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है. इस साझेदारी के तहत, मुसाशी इंडिया, काइनेटिक ग्रीन के अगली पीढ़ी के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के लिए साइड माउंटेड ई-एक्सल की आपूर्ति करेगी, जो मोटर, गियरबॉक्स और कंट्रोलर (वीसीयू और एमसीयू) सहित एक एकीकृत संपूर्ण पॉवरट्रेन समाधान प्रदान करता है. पायलट बैच की आपूर्ति दिसंबर-2026 में शुरू होगी, जिसके बाद बेंगलुरु स्थित मुसाशी डेल्टा ई-एक्सल इंडिया की मौजूदा सुविधा में उत्पादन शुरू होगा.