खुद शादीशुदा हाेने के बावजूद विवाहित महिला से प्रेम संबंध रखने वाले गणेश काे उसकी प्रेमिका की बेटी के प्रेम- संबंध पसंद नहीं थे. इसी कारण उसने लड़की की पिटाई की थी. इसी गुस्से में लड़की के प्रेमी ने अपने दाेस्ताें की मदद से गणेश की पिटाई कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. उपचार के दाैरान दाे दिन बाद उसकी मृत्यु हाे गई. कालेपड़ल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर 6 लाेगाें काे गिरफ्तार किया है.जिस युवक की हत्या हुई है उसका नाम गणेश संजू बिरादार (उम्र 25 वर्ष, निवासी-ससाणेनगर, हड़पसर) है. इस संबंध में उसकी पत्नी अपेक्षा गणेशबरादार (उम्र-27 वर्ष, निवासीससाणेनगर, हड़पसर) ने कालेपड़ल पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई.
दुर्वाग उर्फ पारस सुनील मानकर (उम्र-21 वर्ष, निवासी-शुक्रवार पेठ, हीराबाग), पारस किशाेर गायकवाड़ (उम्र -21 वर्ष, निवासी-सिंहगढ़ राेड, दत्तवाड़ी), अभि उर्फ अभिजीत संजय इंगले (उम्र-22 वर्ष, निवासी-विट्ठल मंदिर के पास, दत्तवाड़ी), साहिल सागर शेलार (उम्र-24 वर्ष, निवासी-ससाणेनगर, हड़पसर), चंद्रशेखर साेमनाथ जावीर (उम्र-20 वर्ष, निवासीसुखसागरनगर, कात्रज), सूरज रमेश दाेरकर (उम्र-21 वर्ष, निवासी-गाड़ीतल, हड़पसर) ऐसे गिरफ्तार किए गए आराेपियाें के नाम हैं.यह घटना 3 मई काे रात साढ़े दस बजेससाणेनगर में हुई थी.गणेश बिरादार प्याज और आलू बेचने का काम करता था. इसके लिए उसके पास टेम्पाे था. गणेश के अपनी गली में रहने वाली एक महिला के साथ प्रेम संबंध थे.इसी कारण गणेश का उस महिला के घआना-जाना हाेता था. उस महिला की बेटी और दुर्वांग मानकर के बीच प्रेम संबंध थे.
फरवरी महीने में दाेनाें एक-दूसरे से बात कर रहे थे, तब गणेश ने उन्हें देख लिया था. इस बात काे लेकर उसने लड़की से बातचीत की थी. उसके घर जाकर उसकी पिटाई की थी. लड़की ने यह बात दुर्वांग काे बताई. इसके बाद गणेश और दुर्वांग मानकर के बीच झगड़े हुए थे. दूसरी जाति की पत्नी की है, तुझे अक्ल है क्या ऐसा साहिल शेलार ने कहा था, जिससे गणेश काे गुस्सा आया था.
उस समय उनके बीच कहासुनी हुई थी.3 मई काे रात साढ़े दस बजे गणेश टेम्पाे से स्पीकर लाने के लिए घर से निकला था. रास्ते में दुर्वांग मानकर, साहिल शेलार और अन्य लाेग खड़े थे. उसी समय उनके बीच झगड़ा हुआ.
दुर्वांग मानकर ने सीमेंट ब्लाॅक गणेश के सिर पर मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. अन्य लाेगाें ने भी लात-घूंसाें से मारपीट की. अस्पताल में उपचार के दाैरान 6 मई काे गणेश बिरादारी मृत्यु हाे गई. हत्या के प्रयास के मामले में कालेपडल पुलिस ने हत्या की धाराएं बढ़ा दीं.दुर्वांग मानकर एक शातिर अपराधी है. आराेपियाें की तलाश के लिए 3 टीमें अलग-अलग स्थानाें पर रवाना की गई थीं. मुखबिराें और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने साहिल शेलार, चंद्रशेखर जावीर और सूरज दाेरकर काे 7 मई काे हड़पसर से गिरफ्तार किया.मुख्य आराेपी दुर्वांग मानकर और उसके साथी खेडशिवापुर से कात्रज क्षेत्र में आने वाले हैं, ऐसी सूचना मुखबिराें ने दी थी. इसके बाद दुर्वांग मानकर और उसके दाे साथियाें काे 10 मई काे गिरफ्तार किया गया