कगिसाे रबाडा और जेसन हाेल्डर की अगुआई में गेंदबाजाें के शानदार प्रदर्शन की मदद से गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद काे 82 रनाें के बड़े अंतर से हराया. गुजरात की आईपीएल में रनाें के लिहाज से यह सबसे बड़ी जीत है. इससे पहले टीम ने इसी सीजन में राजस्थान राॅयल्स काे 77 रनाें से हराया था.इस जीत के साथ ही गुजरात की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है और उसने प्लेऑफ के लिए अपना दावा बेहद मजबूत कर लिया है. गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 168 रन बनाए.जवाब में हैदराबाद की टीम 14.5 ओवर में 86 रनाें पर ही ऑलआउट हाे गई. हैदराबाद का आईपीएल में यह न्यूनतम स्काेर है. इससे पहले, 2019 में टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ 96 रनाें पर ढेर हुई थी.सिर्फ चार बल्लेबाज दहाई अंक तक पहुंचे हैदराबाद के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान पैट कमिंस ने बनाए जाे 19 रन बनाकर आउट हुए. हैदराबाद के सिर्फ 4 बल्लेबाज ही दहाई अंक तक पहुंच सके.
गुजरात के लिए रबाडा और हाेल्डर ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा काे दाे और माेहम्मद सिराज तथा राशिद खान काे एक-एक विकेट मिला. दिलचस्प बात यह है कि गुजरात के लिए इस मैच में सभी गेंदबाजाें काे सफलता मिली.लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की पारी शुरुआत में ही लड़खड़ा गई.पहले सिराज ने इम्पैक्ट प्लेयर के ताैर पर उतरे ट्रेविस हेड काे खाता खाेले बिना पवेलियन भेजा, फिर कगिसाे रबाडा ने लगातार विकेट लेकर हैदराबाद काे उबरने का माैका ही नहीं दिया. रबाडा ने अभिषेक शर्मा (6), ईशान किशन (11) और समारन रविचंद्रन (9) काे आउट किया.हैदराबाद ने पाॅवरप्ले की समाप्ति तक 6 ओवर में चार विकेट पर 34 रन बनाए थे.पाॅवरप्ले के बाद भी हैदराबाद की स्थिति नहीं सुधरी और गुजरात ने नियमित अंतराल पर टीम काे झटके दिए. प्रसिद्ध कृष्णा ने सलिल अराेड़ा काे आउट कर हैदराबाद काे पांचवां झटका दिया. सलिल और क्लासेन के बीच साझेदारी पनप रही थी, लेकिन प्रसिद्ध ने इसे ताेड़ा.