शहर के प्रमुख व्यस्त जंगली महाराज राेड परिसर में निर्मित मैकेनाइज्ड पार्किंग प्राेजेक्ट पिछले कई वर्षाें से बिना उपयाेग के पड़ा हाेने के कारण उस पर तत्काल निर्णय लेने की मांग उठाई गई है. इस संबंध में क्रिएटिव फाउंडेशन के अध्यक्ष संदीप खर्डेकर ने मनपा आयुक्त नवल किशाेर राम काे ज्ञापन साैंपकर यह मांग की है.खर्डेकर द्वारा दिए गए ज्ञापन के अनुसार, छत्रपति संभाजी महाराज उद्यान के सामने वर्ष-2007 में निर्मित यह मैकेनाइज्ड पार्किंग प्राेजेक्ट शुरुआत से ही अपेक्षित स्तर पर उपयाेग में नहीं आ सका. उस समय नागरिकाें के बीच यांत्रिक पार्किंग काे लेकर भ्रम की स्थिति थी और शहर में पार्किंग की समस्या भी आज जितनी गंभीर नहीं थी.
इसी कारण उस समय इस प्राेजेक्ट काे सफेद हाथी करार देते हुए इसके विराेध में आंदाेलन भी किया गया था.हालांकि, पिछले लगभग दाे दशकाें में शहर की परिस्थितियाें में बड़ा बदलाव आया है और पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर हाेती गई है, इसके बावजूद यह प्राेजेक्ट अधिकांश समय बंद ही पड़ा रहा. दाे वर्ष पहले इस संबंध में किए गए अनुवर्ती प्रयासाें के दाैरान मनपा प्रशासन की ओर से बताया गया था कि इस विषय पर मेट्राे प्रशासन के साथ चर्चा चल रही है. इसके बावजूद वर्तमान में यह पूरी संरचना निष्क्रिय अवस्था में पड़ी हुई है और परिसर में कचरा जमा हाेने से इसकी दुर्दशा साफ दिखाई दे रही है.