नीट परीक्षा रद्द मामले मेें एनसीपी शरदचंद्र पवार गुट आक्रामक

    14-May-2026
Total Views |
 

NEET 
 
नीट परीक्षा रद्द हाेने के बाद देशभर के विद्यार्थियाें में आक्राेश की लहर दाैड़ गई है. इसी पृष्ठभूमि में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरदचंद्र पवार गुट की छात्र इकाई की ओर से पुणे में आक्रामक विराेध प्रदर्शन किया गया.विद्यार्थियाें के भविष्य से खिलवाड़ करने वाली व्यवस्था के खिलाफ अब सड़क पर उतरे बिना काेई विकल्प नहीं बचा है, ऐसी चेतावनी आंदाेलनकारियाें ने दी. इस आंदाेलन का नेतृत्व छात्र संगठन के प्रदेशाध्यक्ष सुनील गव्हाणे ने किया. इस माैके पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पुणे शहराध्यक्ष प्रमुख रूप से श्रीकांत पाटिल उपस्थित थे.आंदाेलन के दाैरान केंद्र सरकार और परीक्षा प्रबंधन के खिलाफ जाेरदार नारेबाजी की गई.
 
इस दाैरान बाेलते हुए सुनील गव्हाणेने कहा कि पिछले कुछ वर्षाें से नीट सहित विभिन्न प्रतियाेगी परीक्षाओं में पेपर लीक, गड़बड़ी और अव्यवस्था की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं.लाखाें विद्यार्थी दिन-रात मेहनत करके परीक्षा देते हैं, लेकिन भ्रष्ट और निष्क्रिय व्यवस्था के कारण उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है.केंद्र सरकार काे विद्यार्थियाें के मुद्दाें काे लेकर काेई गंभीरता नहीं रह गई हऔर वह केवल प्रचार तथा कार्यक्रमाें में व्यस्त है, ऐसी आलाेचना उन्हाेंने की. श्रीकांत पाटिल ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए शिक्षा व्यवस्था के पूरी तरह चरमरा जाने का आराेप लगाया. विद्यार्थियाें काे न्याय दिलाने के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सड़क पर उतरी है और दाेषियाें पर कड़ी कार्रवाई तथा पारदर्शी परीक्षा प्रणाली लागू हाेने तक संघर्ष जारी रहेगा, ऐसा उन्हाेंने स्पष्ट किया.
 
इस आंदाेलन में पिंपरी-चिंचवड़ छात्र शहराध्यक्ष राहुल आहेर, प्रदेश महासचिव शार्दुल उबाले, प्रदेश सचिव राजवीर ठवरे, पुणे छात्र संगठन के अजय पवार, संघराज शेलार, युवा प्रदेश सचिव अशाेक बेंद्रे, पुणे युवा शहराध्यक्ष किशाेर कांबले, युवा कार्याध्यक्ष अजिंक्य पालकर, प्रचार प्रमुख अमाेघ ढमाले, साहिल कांबले, ओम पाेकले, जयदीप देवकुले, राेहन पवार, अर्जुन गांजे, रिषभ भडाले, स्वप्निल खंडागले, आर्यन गायकवाड़ और ज्ञानेश्वर वाघमारे सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी और पदाधिकारी शामिल हुए.नीट घाेटाले की निष्पक्ष जांच कराे, विद्यार्थियाें के भविष्य से खिलवाड़ बंद कराे और पेपर लीक करने वालाें काे कड़ी सजा मिलनी ही चाहिए जैसे नाराें से पूरा परिसर गूंज उठा.