पाइपलाइन वाॅल्व में फंस गया बुजुर्ग महिला का पैर; रेस्क्यू में दाे घंटे लगे

    14-May-2026
Total Views |
 

Pipe 
 
पिंपरी-चिंचवड़ शहर के कालेवाड़ी इलाके में मंगलवार दाेपहर एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जहां 65 वर्षीय स्मिता भागवत कासारे का पैर सड़क किनारे एक खुली पाइपलाइन वाल्व में फंस गया. जमीन के समानांतर हाेने के कारण महिला काे वाल्व का अंदाजा नहीं लगा और उनका पैर घुटने तक अंदर धंस गया. वाल्व करीब 4-5 फीट गहरा था. स्थानीय लाेगाें की काेशिशाें के बाद दमकल जवानाें काे बुलाया गया. जवानाें ने सावधानी बरतते हुए वाल्व के चाराें ओर खुदाई की. तब जाकर पाइप काे काटकर महिला का पैर सुरक्षित बाहर निकाला गया. करीब दाे घंटे तक चले इस बचाव कार्य के बाद बुजुर्ग महिला काे सकुशल बचा लिया गया.इस घटना ने एक बार फिर मनपा के खुले वाल्व और असुरक्षित पाइपलाइनाें के रखरखाव पर सवाल खड़े कर दिए हैं.