म. रेलवे कर्मियाें का प्रदर्शन: तीन ट्रेनें रद्द

    14-May-2026
Total Views |
 

railway 
 
मुंबई की जीवनरेखा मानी जाने वाली सेंट्रल रेलवे एक बार फिर बाधित हाे गई है। रेलवे प्रशासन द्वारा लागू किए गए नए नियमाें के विराेध में लाेकाे गार्डाें द्वारा अचानक बुलाए गए वर्क टू रूल विराेध प्रदर्शन के कारण बुधवार शाम काे व्यस्त समय में यात्रियाें काे भारी असुविधा हुई.इस विराेध प्रदर्शन के चलते सेंट्रल और हार्बर दाेनाें लाइनाें पर यातायात बाधित हाे गया और तीन लाेकल ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं. रेलवे प्रशासन ने कर्मचारियाें के लिए कुछ नए नियम लागू किए हैं.इन नियमाें के विराेध में लाेकाे गार्ड्स ने आंदाेलन का सहारा लिया. गाैरतलब है कि यह आंदाेलन ‘कामकाज के नियमाें’ के तहत चलाया गया, जिसके कारण काम की गति धीमी हाे गई और रेलगाड़ियाें का समय पूरी तरह से ठप हाे गया. विराेध प्रदर्शन शाम 5:15 बजे शुरू हुआ और शाम 5:45 बजे समाप्त हुआ. महज आधे घंटे तक चले इस प्रदर्शन के कारण सेंट्रल रेलवे और हार्बर रेलवे की लाेकल ट्रेनाें में लंबी कतारें लग गईं. प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, इस अराजकता के चलते 3 लाेकल ट्रेनाें काे रद्द करना पड़ा, जबकि कई ट्रेनें 15 से 20 मिनट देरी से चली.