रविवार पेठ, 12 मई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
पुणे के रविवार पेठ के दाऊदी बोहरा की सैफी मस्जिद में सोमवार (11 मई) को दोपहर 3 बजे दाऊदी बोहरा समाज के अग्रणीय धार्मिक गणमान्यों और एरिया के व्यापारी बंधुओं के बीच मीटिंग हुई. मीटिंग में दाऊदी बोहरा समाज के पुणे शहर के प्रतिनिधि कुरेश घोड़नदीवाला और खोजेमाभाई नगरवाला समाज के प्रतिष्ठितों ने मीटिंग बुलाने का मुख्य उद्देश के बारे मे कहा कि, 15 जून से 24 जून तक दाऊदी बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन को पुणे में आगमन करने की बिनती समाज के अग्रणीय लोग कर रहे हैं और इसके लिये पुणे के सभी व्यापारी वर्ग और सैफी मस्जिद के आसपास के व्यापारी बंधुओं के सहयोग की अपेक्षा यह समाज करता है. इस बैठक को जनाब अब्देअली भाईसाब नुरुद्दिन का मार्गदशन मिला और इसका व्हिजन उनके पुत्र जनाब इद्रिस भाईसाब का था. दाऊदी बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन पुणे में आते हैं तो 50 हजार से अधिक बाहर गांव से लोग पुणे में उनके दर्शन करने और उनके धार्मिक प्रवचन सुनने आने की संभावना है. साथ ही उनकी सुरक्षा में बोहरी समाज की टीम रहती है. मीटिंग में उपस्थित व्यापारी मित्रों ने प्रश्न पूछकर उनके संतोषजनक जवाब प्राप्त किया और सभी से मिलकर पूर्ण सहयोग देने को कहा. साथ ही पुणे के सभी नगरसेवकों ने धर्मगुरु को पुणे आने को निमंत्रण दिया है और पुणे के विधायक हेमंत रासने ने कहा है की, शासनिक और अन्य सभी प्रकारकी सहायता के लिए मदत कर इस कार्यक्रम को पार करेंगें. बैठक के दौरान बीजेपी व्यापारी आघाडी के कसबा उत्तर विभाग के अध्यक्ष अमर शाह और कसबा दक्षिण विभाग के अध्यक्ष मनोज शाह ने अपना अभिप्राय दिया और सभी प्रकार के सहयोग की गारंटी दी. इस बैठक के अवसर पर व्यापारी वर्ग की ओर से विलास राठौड़, विनोद कोठारी, Non ferrous एसोसिएशन के अध्यक्ष जयंती ओसवाल, सुनील पोरवाल, पंकज संघवी, नीलेश ओसवाल, रफीक शेख, मुजफ्फर सय्यद काजी सहित आचार्य विजय वल्लभ मार्ग के सभी व्यापारी सहित आसपास के परिसर के 45 से अधिक व्यापारी और बोहरा समाज की ओर से कुरेश घोड़नदीवाला, खोजेमाभाई नगरवाला, मुस्तफा रामपुरवाला, वजूदिन कांचवाला, यूसुफ डामरवाला, मुर्तुजा मैनेजर सहित अन्य गणमान्य बैठक के लिए उपस्थित थे.
धर्मगुरू प. पू. डॉ. सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन दाऊद प. पू. सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन दाऊदी बोहरा मुस्लिम कम्युनिटी के 53वें प्रमुख हैं. वह 52वें दाई अल- मुतलक, सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन के दूसरे पुत्र हैं, जिसे उन्होंने 2014 में उत्तराधिकारी नियुक्त कि था. यह पद 14वीं सदी की ‘स्पिरिचुअल गाइडेंस’ और ‘सेक्युलर गवर्नेंस’ की परंपरा से जुड़ा है. वे पवित्र कुरान और पैगंबर मुहम्मद की परंपराओं से प्रेरित जीवन जीने के तरीके के प्रति पक्के कमिटमेंट के साथ दाऊदी बोहरा समुदाय को लीड करते हैं, साथ ही दया, ईमानदारी और निस्वार्थता के मूल्यों की भी पहचान रखते हैं. अपनी डायनैमिक लीडरशिप के लिए पहचाने जाने वाले, हिज होलीनेस सैयदना का पक्का मानना है कि भक्ति, दान और प्यार इंसानी तरक्की और स्पिरिचुअल संतुष्टि दोनों के लिए असरदार कैटलिस्ट हैं. एक जाने-माने भारतीय नागरिक और दुनिया भर में सम्मानित मुस्लिम लीडर के तौर पर, उन्हें अपनी लंबी यात्राओं के दौरान ‘शांति के एंबेसडर’ के तौर पर जाना जाता है. उनका दयालु गाइडेंस, जो परंपरा में निहित है, फिर भी 21वीं सदी की चुनौतियों के लिए रेलिवेंट है, दाऊदी बोहरा कम्युनिटी को बनाए रखता है और उन्हें समाज और दुनिया की भलाई के लिए अपने ईमान का इस्तेमाल करने के लिए इंस्पायर करता है. धर्मगुरु डॉ. सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन को जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी का चांसलर बनाया गया है.
सीमित समय के लिए दुकानें बंद रखी जाएंगी दाऊदी बोहरा समाज के अग्रणीय लोगों ने सभी उपस्थित व्यापारियों के सवालों का संतोषजनक जवाब दिया और किसी भी व्यापारी की 10 दिन दुकानें बंद नहीं होगी उसकी हामी दी है कि मर्यादित समय के लिए दुकान बंद रहेंगी. सभी दैनिक कार्यक्रमों की विस्तार पूर्वक जानकारी सभी व्यापारी को दी जायेगी.