रिंग राेड, टीपी स्कीम और पुलाें का हाेगा निर्माण

    14-May-2026
Total Views |
 
 

Road 
 
मावल तहसील के लंबित और प्रस्तावित विकास कार्याें काे गति देने के लिए पीएमआरडीए प्रशासन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयाेजित की गई. पीएमआरडीए आयुक्त अभिजीत चाैधरी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में स्थानीय विधायक सुनील शेलके और वरिष्ठ अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे. बैठक में रिंग राेड, टीपी स्कीम, पवना नदी पर पुल और सड़काें के निर्माण जैसे महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचागत प्राेजेक्ट्स पर व्यापक चर्चा की गई.इस बैठक में विधायक शेलके ने रिंग राेड और टीपी स्कीम से प्रभावित हाेने वाले किसानाें की समस्याओं और आपत्तियाें काे प्रशासन के सामने मजबूती से रखा. उन्हाेंने मांग की कि विकास प्रक्रिया में किसानाें की भावनाओं और उनके अधिकाराें का संरक्षण हाेना चाहिए.
 
इस पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए आयुक्त अभिजीत चाैधरी ने आश्वासन दिया कि किसानाें की आपत्तियाें पर अगले दाे महीनाें के भीतर उचित निर्णय लिया जाएगा.सांगवड़े-मामुर्डी पुल और सड़क कार्याें काे मिलेगी गति सांगवड़े से मामुर्डी के बीच पवना नदी पर प्रस्तावित पुल के कनेक्टिंग राेड के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया काे तत्काल पूरा करने के निर्देश दिए गए. इसके लिए पीएमआरडीए और पिंपरी-चिंचवड़ मनपा के अधिकारी संयुक्त रूप से निरीक्षण करेंगे.पिछले काफी समय से रुके हुए देहू-येलवाड़ी सड़क कार्य काे लेकर सख्त निर्देश दिए गए हैं.ठेकेदार और संबंधित अधिकारियाें काे अगले सात दिनाें के भीतर काम प्रत्यक्ष रूप से शुरू करने का आदेश दिया गया है.देहू शहर की ड्रेनेज लाइन की समस्या के स्थायी समाधान के लिए डीपीआर तैयार कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की जाएगी.