फुटबॉल स्पर्धा में रायन एकेडमी का शानदार प्रदर्शन

16 व 18 आयु वर्ग में विजेता व उपविजेता पद हासिल : पुणे जिले की टीमों का दमदार प्रदर्शन

    14-May-2026
Total Views |

ngh 
तलेगांव दाभाड़े, 13 मई (आ.प्र.)
पंचगनी में हाल ही में ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन द्वारा आयोजित ब्ल्यू कब्स राज्यस्तरीय आमंत्रित फुटबॉल स्पर्धा में मावल की रायन एकेडमी टीमों ने 16 आयु वर्ग में विजेता और 18 आयु वर्ग में उपविजेता पद हासिल करते हुए शानदार प्रदर्शन किया. अन्य दो वर्गों में उन्हें तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. पुणे जिले की टीमों ने विभिन्न आयु वर्गों में दमदार प्रदर्शन करते हुए स्पर्धा पर वर्चस्व कायम किया. इसमें द विजन स्पोर्ट्स, दिघी यूनाइटेड और रायन फुटबॉल एकेडमी टीमों का समावेश है. ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) ब्ल्यू कब्स राज्यस्तरीय आमंत्रित फुटबॉल स्पर्धा में पुणे, मुंबई, सातारा, सांगली और अहिल्यानगर सहित राज्य की 26 टीमों ने भाग लिया. राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी और रायन स्पोर्ट्स एकेडमी के संचालक मनोज स्वामी के मार्गदर्शन में स्पर्धा का आयोजन किया गया. सचिव मार्गरेट एस., मुख्य प्रशिक्षक विजयकुमार चिन्नया, मुख्य प्रशिक्षक ज्ञानेश राणा तथा फुटबॉल अधिकारी अमित उघड़े, प्रणव जाधव, तन्मय शेलके और विक्की होन्नोर ने स्पर्धा का संयोजन किया. राज्यभर के युवा फुटबॉल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए इस स्पर्धा के माध्यम से मंच उपलब्ध हुआ. एआईएफएफ ब्ल्यू कब्स उपक्रम के अंतर्गत जमीनी स्तर पर फुटबॉल विकास को बढ़ावा देने के लिए यह स्पर्धा महत्वपूर्ण साबित हुई है, ऐसा मुख्य संयोजक मनोज स्वामी ने बताया.